ETV Bharat / state

देहरादून में होली में गुब्बारे मारने को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, मुकदमा दर्ज

देहरादून चकराता रोड पर होली के गुब्बारे फेंकने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई.

Dehradun Holi Controversy
होली में गुब्बारे मारने को लेकर दो पक्षों में मारपीट (Photo-ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : March 3, 2026 at 9:52 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

देहरादून: कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत चकराता रोड पर सोमवार शाम होली के गुब्बारे फेंकने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर कहासुनी हो गई. देखते ही देखते कहासुनी मारपीट और तोड़फोड़ में बदल गई. दोनो पक्षों में हुए विवाद के कारण सड़क जाम हो गई औ स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी. सूचना मिलने के बाद मिलने के बाद पुलिस ने मोर्चा संभालने के बाद दोनों पक्षों को शांत कराया, उसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

भले ही देहरादून पुलिस होली से पहले और होली के दिन हुड़दंग मचाने वालों पर कार्रवाई की बात कर रही है, लेकिन इसका असर नजर होता हुआ नहीं आ रहा है. दरअसल, सोमवार शाम को चकराता रोड पर गुब्बारे फेंकने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर कहासुनी और विवाद हो गया. वहीं इस मामले में स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि दुकान के बाहर कुछ नाबालिग किशोर किशोरियां एक दूसरे पर गुब्बारे मार रहे थे. मोबाइल के दुकानदार के मना करने के बाद उन किशोरों ने दुकानदार और उसके साथियों पर हमला कर दिया.

देहरादून में दो पक्षों में मारपीट (Video-ETV Bharat)

साथ ही आरोप लगाया है कि उसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आकर दुकान में आकर तोड़फोड़ शुरू कर दी. इस घटना में करीब 3-4 युवकों को चोटें आई हैं. घटना के दौरान मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई और सड़क पर जाम लग गया. घटना की सूचना के बाद नगर कोतवाली पुलिस बल ने मोर्चा संभाला, लेकिन पुलिस के सामने ही दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज शुरू हो गई,पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को समझाया मामला शांत कराया. जिसके बाद दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई. मामला शांत होने के बाद सड़क से जाम हटाया गया.

वहीं सीओ सिटी स्वप्निल मुयाल ने बताया है कि सोमवार शाम को चकराता रोड पर दीपक निवासी मोबाइल मार्ट चकराता रोड देहरादून व उसके दोस्त अक्षय और दूसरा पक्ष मन आनंद निवासी लूनिया मोहल्ला के बीच पानी के गुब्बारे फेंकने के कारण आपस में विवाद हो गया. दोनो पक्षों की तरफ से थाने में शिकायती पत्र दिया है. जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले की विवेचना कर रही है, जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.

पढ़ें-