ETV Bharat / state

पिथौरागढ़ में भालुओं की आपस में गुत्थम-गुत्था, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो

पिथौरागढ़ के थल-डीडीहाट मार्ग पर रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है. यहां दो भालुओं की आपस में गुत्थम-गुत्था हो गई.

Pithoragarh Bear Fight
पिथौरागढ़ में आपस में भिड़े भालू (Photo-Local Resident)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : May 7, 2026 at 10:00 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

पिथौरागढ़: सीमांत जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ में थल-डीडीहाट मोटर मार्ग पर रात के समय दो भालुओं की आपस में गुत्थम-गुत्था होने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वन विभाग के अधिकारियों ने क्षेत्र में टीम भेजकर लोगों को सतर्क रहने की अपील की. वीडियो में भालू काफी देर तक आपस में गुत्थम-गुत्था करते नजर आ रहे हैं. इसके बाद एक भालू लड़ाई छोड़कर भागकर सड़क किनारे चला जाता है, और भिड़ंत पर विराम लग जाता है. वहीं डीएफओ आशुतोष सिंह का कहना है कि जिस क्षेत्र में भालू नजर आए हैं वहां वन कर्मियों की गश्त तेज की जाएगा. जिससे किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके.

गौर हो कि पिथौरागढ़ जनपद के थल-डीडीहाट रोड पर दो भालू आपस में भिड़ गए. भालुओं की लड़ाई का वीडियो 5 मई 2026 की रात लगभग 8:30 बजे के बीच का बताया जा रहा है. वीडियो में नजर आ रहा है कि कार की रोशनी पड़ने के बाद भी भालू डरे नहीं और लड़ते रहे. इस दौरान कार चालक को सुनसान जगह पर वाहन रोकना पड़ा. भालुओं के गुत्थम-गुत्था होने का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है. लामाघर के आसपास भालुओं का जोड़ा दिखाई देने से स्थानीय लोगों में डर का माहौल भी है. लोगों का कहना है कि इस सड़क से दोपहिया वाहन भी गुजरते हैं. इसके अलावा आसपास के ग्रामीणों को देर शाम तक भी आवाजाही करनी पड़ती है. ऐसे में लोगों के लिए खतरा पैदा हो सकता है.

भालुओं की जमकर हुई लड़ाई (Video-Local Resident)

पिथौरागढ़ के डीएफओ आशुतोष सिंह का कहना है कि जिस क्षेत्र में भालुओं का जोड़ा नजर आया है, शीघ्र ही वन विभाग की टीम भेजी जाएगी. लोगों को आवागमन के दौरान सतर्कता बरतने के लिए कहा जाएगा. बता दें कि सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में गुलदार की धमक के बाद भालुओं ने लोगों की परेशानियां बढ़ाई है. इस बार भालुओं ने कई लोगों पर हमला कर गंभीर रूप से घायल किया. यहां तक कि कई गांवों के आसपास भालू दिखाई देने से लोगों की नींद उड़ गई थी. स्थानीय लोग और वन विभाग की टीम पहरेदारी करती दिखाई दी. भालुओं की आबादी के पास धमक से लोग खौफजदा और चिंतित हैं. वहीं भालुओं की शीतनिंद्रा पर जाने के स्वभाव को भी बदलाव देखने को मिला है.

पढ़ें: