ETV Bharat / state

छत्तीसगढ़ के मिनी गोवा में मारपीट, न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान हंगामा, वीडियो हुआ वायरल

छत्तीसगढ़ के मिनी गोवा कहे जाने वाले गंगरेल की सड़कों पर मारपीट हुई है. पुलिस ने कहा शिकायत होगी तो कार्रवाई होगी.

Assault in Dhamtari
धमतरी में मारपीट और बवाल (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : January 4, 2026 at 6:35 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

धमतरी: छत्तीसगढ़ के वनांचल जिले धमतरी में न्यू ईयर फेस्ट का आयोजन चल रहा है. रविवार को इस फेस्ट का अंतिम दिन है. इस बीच गंगरेल से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सड़क पर कुछ युवक मारपीट करते नजर आ रहे हैं. युवकों के बीच जमकर लात घूसे चले हैं.

शनिवार शाम को हुई मारपीट

मारपीट की यह घटना शनिवार शाम को हुई है. गंगरेल की सड़कों पर युवकों का दो गुट आपस में भिड़ गया. राहगीरों ने इस मारपीट की घटना का वीडियो बना लिया. जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इस बारे में जब ईटीवी भारत ने धमतरी पुलिस से बात की तो रुद्री थाना प्रभारी अमित सिंह ने कहा कि इस बारे में पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं आई है. जब इस केस में शिकायत आएगी तो कार्रवाई होगी.

मारपीट वाले वीडियो के संबंध में किसी प्रकार की सूचना या जानकारी हमें नहीं मिली है. इस मारपीट को लेकर ना ही रुद्री थाने में इसकी शिकायत की गई है. गंगरेल में पर्याप्त मात्रा में पुलिस तैनात है- अमित सिंह, थाना प्रभारी, रुद्री

पर्यटन स्थल धमतरी में मारपीट की घटना से चिंता

धमतरी जिले के गंगरेल में 1 जनवरी से 4 जनवरी तक न्यू ईयर फेस्ट का आयोजन किया गया है. जिसमें जिले समेत अन्य राज्यों से भी लोग इस सेलिब्रेशन में शामिल होने पहुंच रहे हैं. धमतरी का गंगरेल में धार्मिक और पर्यटन स्थल दोनों है, यही वजह है कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं. ऐसे में यहां मारपीट की घटना होना कई सवाल खड़े कर रहा है.

धार्मिक नगरी शिवरीनारायण में पॉलीथिन पर बैन, कलेक्टर-SP ने लगाया झाड़ू, ली गई स्वच्छता की शपथ

छत्तीसगढ़ के अचानकमार टाइगर रिजर्व में फायरिंग, तीन आरोपी गिरफ्तार