ETV Bharat / state

हांसी के चानौत में पानी के लिए महासंग्राम, महिलाओं ने शुरू की भूख हड़ताल, कल पुरुष करेंगे अनशन

हरियाणा के हांसी के चानौत में पेयजल संकट को लेकर 51 महिलाएं भूख हड़ताल पर बैठ गई हैं.

Fifty one women on hunger strike in Hansi Chanaut village over drinking water crisis
हांसी के चानौत में पानी के लिए महासंग्राम (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : June 3, 2026 at 4:07 PM IST

|

Updated : June 3, 2026 at 4:16 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

हांसी : हरियाणा के हिसार के हांसी के गांव चानौत में पेयजल संकट को लेकर चल रहा जल महासंग्राम लगातार तेज होता जा रहा है. आंदोलन के तहत आज 51 महिलाएं भूख हड़ताल पर बैठ गईं. ग्रामीणों का कहना है कि जब तक गांव को पीने का पानी नहीं मिलेगा, तब तक ये आंदोलन किसी भी कीमत पर नहीं रुकेगा.आंदोलनकारियों ने ऐलान किया है कि कल 101 पुरुष भूख हड़ताल पर बैठेंगे और संघर्ष को और तेज किया जाएगा.

5 जून को महापंचायत : आपको बता दें कि 5 जून को चानौत में तीसरी बार प्रदेश स्तरीय बड़ी महापंचायत आयोजित होगी, जिसमें हरियाणा के विभिन्न जिलों से किसान, खाप प्रतिनिधि और सामाजिक संगठन भाग लेंगे. ग्रामीणों ने प्रशासन द्वारा 31 लोगों पर दर्ज की गई एफआईआर को लेकर भी नाराजगी जताई. उनका कहना है कि मुकदमे दर्ज कर आंदोलन को दबाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन वे डरने वाले नहीं हैं. ग्रामीणों का कहना है कि चाहे कितनी भी एफआईआर दर्ज कर लो, हम पीछे हटने वाले नहीं हैं. पानी हमारा अधिकार है और पानी मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा.

हांसी के चानौत में पानी के लिए महासंग्राम (ETV Bharat)

31 लोगों पर केस दर्ज : दूसरी ओर हांसी के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मामले में 31 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी. एसपी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी को कानून का सम्मान करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध प्रदर्शन करना चाहिए. प्रदर्शन करना लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन किसी को भी कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए.

पानी नहीं मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा : ग्रामीणों के अनुसार एफआईआर से वे डरने वाले नहीं हैं और पानी की मांग पूरी होने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा. वहीं प्रशासन और पुलिस हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षों से पेयजल समस्या का समाधान नहीं किया गया, जिसके चलते अब ये आंदोलन जनआंदोलन का रूप ले चुका है. दूसरी ओर प्रशासन कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर ख़बर, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App

ये भी पढ़ें : हांसी में पानी के लिए आंदोलन, 31 नामजद सहित कई अन्य पर केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

ये भी पढ़ें : हांसी के चानौत में फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने उखाड़ी पाइपलाइन, हांसी-बरवाला रोड किया जाम, बोले- "पानी दो या आंदोलन झेलो"

ये भी पढ़ें : हांसी में 3 माह से सफाईकर्मियों को नहीं मिल है वेतन, भूखमरी के कगार पर हैं कर्मचारी

Last Updated : June 3, 2026 at 4:16 PM IST