ETV Bharat / state

गोरखपुर के छात्राओं ने बनाई AI सोलर सेफ्टी राखी, जो सीमा पर तैनात जवानों की करेगी सुरक्षा

जवानों के लिए छात्राओं ने बनाई AI सोलर राखी, कैमरा और माइक समेत क्या है खास

छात्राओं ने बनाई AI सोलर सेफ्टी राखी
छात्राओं ने बनाई AI सोलर सेफ्टी राखी (Photo Credit: ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : August 27, 2026 at 3:16 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

गोरखपुर: भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन पर बहनों ने भाइयों के लिए एक नया कीर्तिमान रच दिया है. आईटीएम इंजीनियरिंग कॉलेज गीडा के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग की छात्राओं ने एक ऐसी राखी तैयार की है, जो भाई की कलाई पर बंधकर न सिर्फ प्रेम का रूप लेगी, बल्कि देश की सुरक्षा में तैनात जवानों की कलाई पर बंधकर उनकी सुरक्षा कवच भी बनेगी.

छात्राओं ने बनाई AI सोलर सेफ्टी राखी (VIDEO Credit: ETV Bharat)

इस राखी को तैयार करने वाले है मुस्कान सिंह, अंशिका पासवान और पॉलीटेक्निक सेकेंड ईयर की छात्रा रुचि त्रिपाठी ने बतातया कि इस रक्षाबंधन पर देश के जवानों की सुरक्षा के लिए यह एक AI सोलर सेफ्टी राखी है, जो दिखने में राखी की तरह है, लेकिन यह बॉर्डर तैनात जवानों की सुरक्षा करेगी.

रक्षाबंधन 2026
रक्षाबंधन 2026 (Photo Credit: ETV Bharat)

छात्राओं नें बताया कि इस राखी में एक सैटेलाइट डिस्प्ले लगा है, जिसकी मदद से जवान बिना मोबाइल नेटवर्क के भी वॉकी-टॉकी की तरह, ऑडियो-वीडियो कॉल के माध्यम से एक-दूसरे से कनेक्ट हो सकते हैं. ये राखी 3.7 वोल्ट के सोलर से चार्ज होती है. इसमें सोलर के साथ सेल्फ-चार्जिंग सिस्टम भी है, जिसकी मदद से इसे कभी भी कहीं भी जरूरत पड़ने पर आसानी से चार्ज किया जा सकता है.

बहनों ने भाइयों के लिए कीर्तिमान रच दिया
बहनों ने भाइयों के लिए कीर्तिमान रच दिया (Photo Credit: ETV Bharat)

इस का वजन लगभग 70 ग्राम है. संस्थान के निदेशक डॉ. एन. के. सिंह ने देश के प्रति नए सोच और छात्राओं के द्वारा किए गए इस नवाचार की सराहना की हैं. रुचि त्रिपाठी ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को तैयार करने में हमें 3 महीने का समय लगा और लगभग 1 लाख रुपये का खर्च.

AI राखी जवानों की करेगी सुरक्षा
AI राखी जवानों की करेगी सुरक्षा (Photo Credit: ETV Bharat)

उन्होंने बताया कि इसमें 2.1 इंच डिस्प्ले, ट्रांसमीटर-रिसीवर, ब्लूटूथ मॉड्यूल, गियर ट्रिगर, मेटल गन मॉडल, माइक, 3.7 वोल्ट बैटरी इत्यादि का इस्तेमाल कर तैयार किया गया है. कॉलेज के मीडिया प्रभारी और प्रबंधन विभाग के अध्यक्ष डॉ मनोज मिश्रा ने छात्राओं के इस प्रयास को सराहा और कहा कि आज के दौर में जब एआई टेक्नोलॉजी आगे बढ़ रही है, तो छात्राओं ने उसके प्रयोग से जो उपयोगी राखी तैयार की है वह प्रशंसनीय है.

ये भी पढ़ें: UP में रक्षाबंधन की धूम: मऊ में मंत्री AK शर्मा ने स्वच्छताकर्मियों से बंधवाई राखी, मिर्जापुर-बरेली में बहनों को मिली सौगात