ETV Bharat / state

शाका मारा जा सकता है, पकड़ा नहीं जा सकता', डायलॉग बोलने वाली 'लुटेरी दुल्हन' हनीमून के दौरान गिरफ्तार

लूट की घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुलेआम चुनौती देने वाली शातिर 'लुटेरी दुल्हन' गिरफ्तार

लुटेरी दुल्हन हनीमून के दौरान गिरफ्तार
लुटेरी दुल्हन हनीमून के दौरान गिरफ्तार (Photo Credit; ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : July 4, 2026 at 8:40 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

मेरठ: "शाका मारा जा सकता है, लेकिन पकड़ा नहीं जा सकता" फिल्मी अंदाज में सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर पुलिस को चुनौती देने वाली 'लुटेरी दुल्हन' ज्योति चौधरी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया.


सरधना थाना प्रभारी दिनेश प्रताप के अनुसार, 12 जून की रात रतनपुरी थाना क्षेत्र के मुजाहिदपुर निवासी आकाश शर्मा, जो पेटीएम कंपनी में बड़ौत जोन के टीम लीडर हैं. ​वह अपनी बाइक से घर लौट रहे थे.

शाका मारा जा सकता है, पकड़ा नहीं जा सकता (Video Credit; ETV Bharat)

वह जैसे ही पाली पुल के पास पहुंचे, दो बाइकों पर सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें घेर लिया. बदमाशों ने आकाश के साथ बेरहमी से मारपीट की, फिर उनकी बाइक व मोबाइल लूटकर फरार हो गए.

पीड़ित आकाश शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके साथ मारपीट और लूट में एक युवती भी शामिल थी, जो लगातार बदमाशों को गाइड कर रही थी. पुलिस जांच में वह युवती ज्योति चौधरी निकली.

​लूट के वारदात में नामजद होने के बाद जब सरधना पुलिस ने ज्योति के घर दबिश दी, तो वह फरार हो गई. फरारी के दौरान पुलिस की कार्रवाई से बेखौफ ज्योति ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया. वीडियो में पुलिस का मजाक उड़ाते हुए मशहूर फिल्मी डायलॉग बोली, "शाका मारा जा सकता है, लेकिन जिंदा पकड़ा नहीं जा सकता".


इसके बाद सरधना थाना प्रभारी दिनेश प्रताप की टाम ने ज्योति चौधरी का पीछा करना शुरू किया और सर्विलांस टीम की मदद शनिवार को हरिद्वार से हनीमून मनाने के दौरान गिरफ्तार कर लिया. ​पुलिस अब ज्योति चौधरी के वर्तमान पति मोहित नागर और गैंग के अन्य बदमाशों की संलिप्तता की जांच कर रही है, ताकि लूटी गई बाइक और मोबाइल बरामद किया जा सकें.

​आरोपी ज्योति चौधरी मूल रूप से किठौर के छिछाई गांव की रहने वाली है. जांच में सामने आया है कि ज्योति पहले से शादीशुदा थी. उसकी पहली शादी बुलंदशहर के ककोड़ थाना क्षेत्र के सलेमपुर जाट निवासी सुनील उर्फ नीतू से हुई थी. ज्योति चौधरी रागनियों में बतौर डांसर काम करती थी. ​डांस के प्रोफेशन के दौरान ही उसे रील बनाने और महंगे शौक के लत लग गए.

ज्योति चौधरी अपनी इन्हीं आलीशान और खर्चीले शौक को पूरा करने के लिए अपराध की दुनिया में कदम रखा. उसने हाल ही में 23 जून को मोहित नागर नाम के युवक से दूसरी शादी रचाई, शादी के तुरंत बाद, पुलिस से बचने और हनीमून मनाने के बहाने हरिद्वार निकल गई, जहां से शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

ये भी पढ़ें: हापुड़ में बेटे ने दोस्तों संग मिलकर पिता से लूट लिए लाख रूपये, पुलिस ने 12 घंटों के भीतर किया गिरफ्तार