फरवरी में ही मार्च की गर्मी! दिल्ली का पारा 30 डिग्री पार, जाने कैसा रहेगा मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा

Published : February 26, 2026 at 7:54 AM IST
नई दिल्ली: दिल्ली में गर्मी ने फरवरी महीने में ही लोगों के पसीने छुड़ाने शुरू कर दिए हैं. दिल्ली का पारा इस माह में बुधवार को चौथी बार 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है. दिनभर की तेज धूप के चलते लोगों ने गर्मी का अहसास किया. दिल्ली में बुधवार को भी तापमान सामान्य से अधिक रहा. अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक है.
वहीं, सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री, पालम में 13.8 डिग्री, लोदी रोड में 12.4 डिग्री, रिज क्षेत्र में 14.8 डिग्री और अयानगर में 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा.
VIDEO | Delhi: Morning visuals from ITO area as a layer of haze engulfs parts of the capital city.#Delhi #WeatherUpdate
— Press Trust of India (@PTI_News) February 26, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/UsLblmC1ui
केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड CPCB के अनुसार राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह 7:15 बजे तक औसतम वायु गुणवत्ता सूचकांक 205 अंक बना हुआ है, जबकि दिल्ली एनसीआर के शहर फरीदाबाद में 198 गुरुग्राम में 202 गाजियाबाद में 193 ग्रेटर नोएडा में 185 नोएडा में 175 अंक बना हुआ है. राजधानी दिल्ली के अधिकांश इलाकों में AQI लेवल 100 से ऊपर और 200 के बीच में बना हुआ है। जबकि कुछ इलाकों में AQI लेवल 200 से ऊपर और 300 के बीच में बना हुआ है.
ये भी पढ़ें:

