ETV Bharat / state

अजमेर नगर निगम: बगावत के डर से आखिरी समय तक रोके रखी सूचियां, बड़ी संख्या में उतरे निर्दलीय, अब डैमेज कंट्रोल चुनौती

निगम के 80 वार्डों में कांग्रेस और भाजपा को बगावत का खतरा है. निर्दलीय भी दोनों प्रमुख दलों के लिए चुनौती खड़े कर रहे हैं.

Candidates and supporters in Ajmer District Collectorate premises
अजमेर जिला कलेक्ट्रेट परिसर में प्रत्याशी एवं समर्थ​क (ETV Bharat Ajmer)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : August 31, 2026 at 8:16 PM IST

12 Min Read
Choose ETV Bharat

अजमेर: राजस्थान के अजमेर संभाग के ​सभी जिलों के नगर निकाय चुनाव में आखिरी दिन सोमवार को बड़ी तादाद में पर्चे दाखिल किए गए. कांग्रेस एवं भाजपा के अलावा बसपा, आम आदमी पार्टी एवं आरएलपी समेत विभिन्न दलों से प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए. अजमेर नगर निगम के 80 वार्ड में नामांकन का सोमवार को अंतिम दिन रहा. जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में दावेदारों और प्रस्तावकों के अलावा अन्य किसी को आने की अनुमति नहीं दी, लेकिन कलेक्ट्रट परिसर के अंदर एवं बाहर मेले सा माहौल नजर आया.

नामांकन भरने कोई अपने समर्थकों के साथ तो कोई धूम धड़ाके के साथ वाहन रैली लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा. खास बात रही कि बगावत और विरोध के डर से भाजपा और कांग्रेस ने उम्मीदवारों की सूची अंतिम दिन नामांकन समय बीतने के बाद जारी की. अजमेर नगर निगम के चुनाव रोचक होने वाले हैं. कांग्रेस और भाजपा को बगावत का खतरा है तो निर्दलीय भी दोनों प्रमुख दलों के लिए चुनौती खड़े कर रहे हैं.

इस बार मेयर सीट महिला के लिए आरक्षित है. ऐसे में नामांकन भरने वालों में महिलाओं की भी काफी अच्छी संख्या है. कांग्रेस और भाजपा के कई नेताओं ने अपनी पत्नी, बेटी या रिश्तेदार को मैदान में उतारा है. खास बात यह है कि दोनों ही पार्टियों को बगावत का डर सता रहा है. कांग्रेस और भाजपा ने उम्मीदवारों की सूची सार्वजनिक नहीं की. यही वजह है कि नामांकन दाखिल करने की अंतिम समय तक दावेदारों में पशोपेश रहा. कई दावेदारों ने पार्टी के साथ निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भी पर्चा भरा. टिकट मिलने अथवा नहीं मिलने दोनों ही स्थिति में चुनाव लड़ने के लिए तैयार दिखे.

पढ़ें: Nikay Chunav 2026: BJP प्रत्याशियों की सूची आई सामने, 5 सीटों पर अभी भी पेंच फंसा, 8 मुस्लिम चेहरों को टिकट

बीजेपी और कांग्रेस के बागियों ने ठोकी ताल: बीजेपी और कांग्रेस ने नामांकन के आखिरी दिन तक उम्मीदवारों को लेकर सस्पेंस बरकरार रखा. यही वजह है कि टिकट पाने के इच्छुक दावेदारों ने पार्टी से ही नहीं, बल्कि निर्दलीय भी नामांकन दाखिल किए. मतलब साफ था कि पार्टी का सिंबल नहीं मिला तो निर्दलीय के रूप में बागी लड़ेंगे. निर्दलीयों की फेहरिस्त में भाजपा और कांग्रेस के कई चेहरे शामिल हैं.

कांग्रेस से ये होंगे उम्मीदवार: कांग्रेस से वार्ड 60 से नीलिमा, 72 दिशा अग्रवाल, वार्ड 5 लक्ष्मी रावत, 79 चंद्र प्रकाश शर्मा, वार्ड 75 मोहन सोनी, वार्ड 42 नरेश कुमार, 66 गणेश चंद्र चौहान, 58 मनीष सेठी, 69 चंचल शर्मा, 21 सुनील मोतियानी, 69 दीक्षा गर्ग, 13 मोहम्मद रेहान, 11 संजना गोड़ीवाल, 25 मनीष चांवरिया, 19 चंद्रशेखर, 34 रेणु शर्मा, 75 राजेश कुमार शर्मा, 22 मैना देवी, 26 सुनील केन, 2 श्याम सुंदर शर्मा, 30 मोहसिन, 73 सुल्तान सिंह, 37 सुवालाल गुर्जर, 80 रजिया, 14 अजहर खान, 47 रजनी, 33 रमजान खान, 73 पुष्पेंद्र ओझा, 70 स्नेहलता अग्रवाल, 16 सुनीता शर्मा, 33 वसीम खान, 31 ललित, 47 शशि गारवाल, 13 आरिफ हुसैन, 65 नौरत मल गुर्जर, 26 शेफाली, 6 कमलेश कुमार, 2 कमल बैरवा, 73 दिशांत कनौजिया, 40 से सोनल मौर्य, 74 से प्रीक्षा जैन, 19 से विनोद कुमार, 78 सिकंदर खान, 20 से राजेश कुमार, 70 से गीता गुर्जर, 29 धीरज गुर्जर, 56 निखिल टंडन, 28 से मनमोहन मिश्र, 62 पुष्पा जेदिया , 61 राकेश, 24 पुष्पा राजोरिया, 24 वासुदेव चांदवानी, 40 रमा मिश्र, 25 से अनीता राणा, 33 रुस्तम अली, 61 मीनाक्षी मीणा, 48 से भूमिका, 35 मोहम्मद खालिद, 74 बीना जैन, 47 आकृति गहरवाल, 28 कुश आहूजा, 67 अशोक कुमार, 71 रजनी कश्यप, 24 रोशनी हिंगोरानी, 76 इंदु शर्मा, 22 कुलदीप कुमार बाकोलिया, 62 दीपिका, 79 हरकेश, 68 मुकेश यादव, 28 से अर्चित शर्मा, 36 नारायण सिंह गुर्जर, 63 अब्दुल शकूर, 27 रूपेंद्र कुमार, अमिता चौरसिया, 33 फजलु रहमान, 80 शकुंतला देवी, 52 जितेंद्र राठी , 22 चंद्र प्रकाश, 64 आशा तुनवाल, 62 गायत्री देवी और 55 से पायल.

BJP worker Mahendra Bhati getting his head shaved in the Collectorate complex.
अजमेर कलेक्ट्रेट परिसर में मुंडन कराता भाजपा कार्यकर्ता महेंद्र भाटी (ETV Bharat Ajmer)

वहीं, 72 रिचा जोशी, 28 यतेंद्र शर्मा, 47 कुसुम लता चंदावत, 69 रश्मि शर्मा, 58 संतोष मौर्य, 76 मुकेश सिंह राठौड़, 56 शिवांगी शर्मा, प्रियांशी नौगाया, 53 से कैलाश चंद्र कोमल, 79 जितेंद्र कुमार, 39 सुनीता गुर्जर, 52 से जय भाटी, 80 नजमा बानो, 74 मंजू देवी, 12 से पूजा टांक, 17 से पंकज साहू, 52 से राजेंद्र सिंह, 15 से सैयद अली नासिर, 79 से खुशपाल सिंह, 7 से पियूष सुराना, 7 अरुण सिंह राठौड़, 17 हितेश्वरी, 18 विजय कुमार, 77 दौलत खेमानी, 39 ममता जोधावत,10 बीना सुकरिया, 17 राजेश साहू, 78 हामिद खान, 52 सतीश बैरवा, 27 दिनेश, 54 प्रीति माहुर, 8 संतोष कंवर, 32 फरहीन अली, 55 विनोद असनानी, 11 सुशीला, 31 आनंद भड़ाना, 58 राहुल सिसोदिया, 18 सुरेश कुमार, 58 नितेश कुमार, 2 ओम प्रकाश, 79 सुमित गुर्जर, 74 कन्या देवी, 74 प्रियंका जैन, 52 ललिता, 43 रेखा रानी पींगोलिया, 20 ऋषभ पटेल, 11 हसीना बानो, 11 फ़िज़ा घोषी, 63 मोहसिन खान, 7 रामावतार शर्मा, 25 प्रिया चानल, 45 वर्षा गोठवाल, 33 जावेद खान, 40 रजनी कच्छावा, 22 पीयूष सुहासिया, 23 आशु सांवरिया, 55 प्रशांत शर्मा, 51 ललित कुमार वर्मा, 52 नवनीत बैरवा, 53 सुशील कुमार गोरा, 21 हिमांशु गर्ग, 51 रूपेश, 26 मदन लाल, 34 उम्मेद सिंह राठौड़, 23 सरल गोयल, 36 मानसिंह रावत, 30 शहजादी यासमीन, 35 जसवंत सिंह, 46 योगेश भारती, 46 हेमलता भाटी, 41 कैलाश चंद कंवर, 47 सविता, 25 दक्ष, 32 अफसाना, 52 प्रीतम भाटी, 41 ऋषभ सिंह राव, 49 घनश्याम, 47 निर्मला, 13 मोहम्मद आजाद, 39 रेखा रैदास, 38 प्रदीप मेहरा, 41 दिनेश कुमार शर्मा, 16 राखी चौरसिया, 42 संविता रानी.

पढ़ें: नगर निगम चुनाव : सूची से पहले जोधपुर कांग्रेस में उबाल, संभावित पैराशूट उम्मीदवारों को लेकर विरोध

भाजपा से ये होंगे कैंडिडेंट: भाजपा से वार्ड 74 सोनिया जैन, 60 ज्योति, 70 शांति, 54 अनु, 22 गोविंदराज, 33 हेमंत गौड, 76 सतीश बंसल, 32 सुशीला देवी, 24 हेमराज, 2 रितु ममनानी, 7 विवेक सिंह रावत, 18 विक्रम, 31 अंकित गुर्जर, 43 सारिका, 26 मोहित चौहान, 23 मंजू, 51 चंद्रकांत , 18 शेख मोहम्मद अकबर, 20 हेमंत, 25 दुर्गा, 52 कपिल आसोपा, 12 ममता समदानी, 29 हेमलता खत्री, 11 प्रियंका कुमारी, 66 अजय सिंह नरूका, 52 सुंदर सिंह टांक, 75 पूनम, 57 लीलावती शर्मा, 63 अकरम खान, 78 भारती दीक्षित, 32 परमेश्वरी चौधरी, 71 ऋतु रानी, 59 मधु शेखावत, 70 उमा पंडित, 50 दुर्गेश डाबरा, 42 संदीप माखीजानी, 80 काश्यपी सांखला, 33 परमेश्वर, 51 रेवती प्रसाद, 57 नीतू सिंह , 65 रचित कच्छावा, 67 नलिनी शर्मा, 64 ममता सैनी, 16 तरुण गोयल, 10 देवी, 72 अनुश्री, 8 पंकज सिंह, 52 पुनीत भारद्वाज, 2 पुष्पेंद्र सिंह, 36 घीसू लाल गढ़वाल, 75 विशाल शर्मा, 10 हेमलता, 1 विनोद डीडवानिया, 79 आशीष वैष्णव, 6 मीनाक्षी, 11 पूजा भावनानी, 12 रंजन सोनी, 67 अंबिका हेडा, 16 ज्योत्स्ना, 5 मंजू देवी, 28 दिलीप कुमार, 72 ममता मेहरा, 15 अहमद अब्बास, 14 शहजाद खान, 4 मोनिका जैन, 9 वंदना, 72 तारा पारिक, 9 अनिल नरवाल, 34 मंजू शर्मा, 40 ज्योति मिश्रा, 10 टीना बंजारा, 26 अमृतलाल नहारिया, 70 सुहानी जैन, 17 बलेश गोहिल, 51 आकाश कुमार, 56 रजनीश चौहान, 39 लक्ष्मी, 32 नीतू नायक, 36 हेमंत सांखला, 38 अजय ज्योतियांना, 44 ज्योति पालीवाल, 47 अंबिका कुमारी, 31 चंदन वर्मा, 33 दुर्गा प्रसाद, 40 संतोष शर्मा, 32 पिंकी खोरवाल, 10 ममता भट्ट, 35 दिलावर चौहान, 38 गिरीश बासनी, 45 राकेश कुमार, 53 गोपालकांत बैरवा, 74 रूबी जैन, 30 ऋतु रावत.

पढ़ें: उदयपुर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 80 प्रत्याशियों की सूची, कई दिग्गजों को दिया मौका

निर्दलीय के रूप में भरा पर्चा: वार्ड 32 से मदीना बानो, 21 से यतेंद्र कुमार, वार्ड 25 से मनीष चांवरिया, 46 से ललित कुमार, 2 से यश जोशी, 49 से ललित कुमार, 79 से भंवर लाल, 38 से विनोद कुमार, 13 से आफरीन बीबी, 14 से अजहर खान, 33 से रमजान खान, 43 से गीतिका, 28 देवराज गुर्जर, 73 विकास गुर्जर, 70 स्नेहलता अग्रवाल, 43 मीनाक्षी, 33 से वसीम खान, 75 धर्मेंद्र सिंह, 14 वाहिद मोहम्मद, 30 मुमताज, 43 सारिका , 70 कान्ता सोनी, 36 देवेंद्र सिंह, 46 मनमोहन, 14 रफात जहा, 28 गायत्री सोनी, 56 सुनील गुर्जर, 13 आरिफ हुसैन, मौहम्मद साकेद, 3 प्रतीका, 20 से हरिकिशन, 28 से अशोक कुमार, 5 पूजा भट्ट, 80 शरीफन, 50 राहुल, 5 ज्ञाना रावत, 12 ममता समदानी, 35 श्रीमाला सिंह, 56 निखिल टंडन, 38 उमेश शर्मा, 24 पुष्पा राजोरिया, 24 वासुदेव चांदवानी, 44 सुमन जागरवाल, 78 फिरदौस बानो , 24 त्रिवेंद्र सिंह, 43 निर्मला जाटव, 67 अशोक कुमार, 78 आजाद खान, 74 अमिता श्रीवास्तव, 32 परमेश्वरी चौधरी, 35 मनीष गहलोत, 79 हरकेश , 57 सुनीता जाट, 40 निशा, 34 लक्ष्मी जादम, 11 तारा देवी, 76 मुकेश सिंह राठौड़, 53 से कैलाश चंद्र कोमल, 24 अरुण चीरावन्दीया, 63 से उदयवीर सिंह, 27 से रविकांत, 36 कुलदीप, 52 से जय भाटी, 77 दिनेश गुर्जर, 39 युक्तिका दोई, 1 राजेश कुमार, 2 पुष्पेंद्र सिंह, 5 कानी देवी, 51 भूपेंद्र कुमार, 19 से प्रिया, 11 से आशाकुमारी, पियूष सुराना.

वहीं, 7 अरुण सिंह राठौड़, 11 आकांक्षा, आठ विष्णु कुमार, 39 ममता जोधावत, 11 तारादेवी, 17 राजेश साहू, 8 विष्णु कुमार, 11 तारा देवी,16 ज्योत्सना, 6 ज्ञानी सिंह रावत, 78 मुश्ताक अली, 32 से रजिया सुल्तान, 52 सतीश बैरवा, 73 विक्रम सिंह रावत, 27 दिनेश, 32 फरहीन अली, 66 किशन गिरी, 72 से तारा पारिक, 68 से रेनू यादव, 13 मोहम्मद अदनान, 5 विनीता रावत, 20 पुरन चंद , 34 मोनू सिंह, 2 ओम प्रकाश, 79 सुमित गुर्जर, 7 रोहित, 35 मोनिका,22 राजू, 62 रेशमा,10 टीना बंजारा, 62 से रेशमा, 10 आशा देवी, 26 अमृतलाल नहरिया, 78 निखिल माथुर, 79 सुरेश गुर्जर, 24 संदीप, 6 जय सिंह रावत, 2 यश जोशी, 43 आशा, 35 विजय सिंह, 74 आकांक्षा, 45 वर्षा गोठवाल, 35 धर्मेंद्र सुईवाल, 33 जावेद खान, 40 से रजनी कच्छावा, 40 प्रेम प्रकाश, 43 से माधुरी बेरवा, 46 से संतोष जाटव, 33 इकरामुद्दीन, 56 मनोज धानका, 58 मानसिंह चौहान, 52 मोनिका चौहान, 52 सीमा गोस्वामी, 51 ललित कुमार वर्मा, 40 अंकित गौड, 50 फतेहचंद, 52 बीना टांक, 52 दिनेश चौहान, 46 शील गहलोत, 58 वरदान, 48 सुरेश कुमार भंभोरीया , 59 पूजा चंदेल, 58 सरोज वर्मा, 26 मदनलाल, 45 दुर्गेश कुमार, 38 रुद्र प्रताप सिंह, 50 मुकेश, 59 बिंदु ददगी, 33 बिलाल खान,37 मदन सिंह रावत,27 तेजिंदर सिंह, 36 मानसिंह रावत, 30 शहजादी यासमीन, 35 जसवंत सिंह, 32 शिला देवी, 53 राजकुमार बोहरा, 41 कैलाश चंद कंवर, 28 बलविंदर सिंह, 40 अंकित मेहंदी, 27 कार्तिक टोनी, 15 अजमत हुसैन, 13 मेहताब, 33 दुर्गा प्रसाद, 40 संतोष शर्मा, 32 पिंकी खोरवाल, 40 सोहन लाल, 39 प्रीति तोमर, 38 अरुण शर्मा, 50 गोविंद कुमार, 13 मोहम्मद आजाद, 21 विष्णु नारायण, 53 छोटू लाल, 35 दलजीत सिंह, 41 दिनेश कुमार, 12 कीर्ति शर्मा, 49 कंचन चौहान, 55 सुशीला, 16 राखी चौरसिया, 42 सविता.

पढ़ें: निकाय चुनाव: जोधपुर के नामों पर बिना विवाद लगी मुहर: गजेंद्र सिंह शेखावत, जयपुर में गहलोत का फोटो छपा बैग लेकर पहुंचा प्रत्याशी

अन्य दलों से प्रत्याशी: बीएसपी- 22 रवि कुमार, 52 जगदीश, 11 सुनीता. आम आदमी पार्टी- 64 से एकता पवार, 42 मनोज कोटिया, 46 से अरुण सिंह, 36 आशीष जोशी, 48 मुकेश कुमार , 9 उषा सामरिया. आरएलपी-17 राजेश पांडव, 26 विनोद कुमार, 36 प्रेरणा यादव. लोकजन शक्ति पार्टी-51 से प्रवीण कुमार.

नेताओं ने पत्नियों को मैदान में उतारा: अजमेर में तत्कालीन नगर परिषद में भाजपा से उप सभापति रहे सुरेंद्र सिंह शेखावत ने अपनी पत्नी मधु को मैदान में उतारा है. भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष और पूर्व पार्षद भारती श्रीवास्तव को अन्य वार्ड से लड़ने का मौका मिला है. शहर भाजपा अध्यक्ष रमेश सोनी ने पत्नी रंजना सोनी को मैदान में उतारा.

भाजपा कार्यकर्त्ता ने मुंडाया सिर : अजमेर दक्षिण से भाजपा कार्यकर्ता महेंद्र भाटी ने जनरल सीट पर ओबीसी को टिकट देने से खफा होकर अपना सिर मुंडवा लिया. भाटी ने जिला कलेक्ट्रेट परिसर में सबके सामने मुंडन के जरिए भाजपा को संदेश देने की कोशिश की कि जनरल सीट पर सामान्य वर्ग को ही मौका दिया जाना चाहिए. भाजपा कार्यकर्ता महेंद्र भाटी बोले, वार्ड 52 से भाजपा कार्यकर्ता क्षेत्र की विधायक अनीता भदेल से मिले थे. भदेल ने उनका प्रार्थना पत्र फेंक दिया और कार्यकर्ताओं से सीधे मुंह बात नहीं की. यह कार्यकर्ताओं का अपमान है इसलिए सिर मुंडवाकर पार्टी का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास कर रहा हूं.

पढ़ें: अजमेर नगर निगम चुनाव: भाजपा छोड़ चुके पूर्व मेयर गहलोत की स्पीकर देवनानी को चुनौती, गृह वार्ड में पत्नी को निर्दलीय के रूप में उतारा