ETV Bharat / state

आगरा में कार की टक्कर से स्कूटी सवार पिता-पुत्र की मौत, रक्षाबंधन पर परिवार में मातम

हादसे के बाद कार को छोड़कर मौके से चालक फरार, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा.

father son death in agra road accident raksha bandhan
आगरा में कार की टक्कर से स्कूटी सवार पिता-पुत्र की मौत. (etv bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : August 28, 2026 at 8:05 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

आगरा: जिले के मलपुरा थाना क्षेत्र में गांव गांव लालऊ पुल के पास गुरुवार देर रात एक कार ने स्कूटी सवार पिता-पुत्र को टक्कर मारी. हादसे में पिता और पुत्र की मौत हो गई. जबकि, हादसे के बाद कार को छोड़कर मौके से चालक फरार हो गया. पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाएं हैं. परिजन को जब हादसे में पिता और पुत्र की मौत की खबर मिली तो घर में कोहराम मच गया. घर में रक्षाबंधन पर मातम हैं. परिजन का रो रोकर हाल बेहाल है.


एसीपी सैंया जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि कागारौल कस्बा निवासी पप्पू और उसका बेटा सनी सिकंदरा स्थित एक जूता फैक्टरी में काम करते थे. पिता और पुत्र की रक्षाबंधन त्योहार को लेकर रात की शिफ्ट थी. पिता और पुत्र रात की शिफ्ट में काम करके स्कूटी से घर लौट रहे थे. तभी गुरुवार देर रात खेरागढ़ रोड पर तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में टक्कर मारी. पिता और पुत्र स्कूटी से कई फीट हवा में उछले और सडक पर जा रहे.

हादसे के बाद लगा जाम
एसीपी सैंया जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. दोनों को गंभीर हालत में राहगीरों की मदद से तत्काल एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर आए. जहां पर डॉक्टर्स ने पप्पू और सनी दोनों को मृत घोषित कर दिया. हादसे के बाद मौके पर जाम लग गया. पुलिस ने जाम खुलवाकर यातायात सुचारू किया. इसके साथ ही हादसे करने वाले कार को कब्जे में लिया. कार का चालक फरार है. कार नंबर के आधार पर कार के मालिक और चालक का पता किया जा रहा है.


परिवार में मचा कोहराम
पुलिस ने हादसे के बाद पिता और पुत्र की पहचान होने पर तत्काल परिजन को सूचना दी. हादसे की सूचना और दोनों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना पर परिचित और परिजन तत्काल मौके पर और एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचे. जैसे ही डॉक्टर्स ने पिता और पुत्र को मृत घोषित किया तो परिवार में कोहराम मच गया. परिजन का रो रोकर हाल बेहाल है. एसीपी सैंया जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि मृतकों के परिजन की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा.

ये भी पढ़ेंः अलीगढ़ डिफेंस कॉरिडोर: नौ साल में जमीन पर कितना उतरा निवेश और कितने बने रोजगार?