ETV Bharat / state

गुस्से में एक शख्स ने खुद के परिवार को कर दिया बर्बाद, छह महीने के बेटे की ली जान, आरोपी पिता गिरफ्तार

हजारीबाग में घरेलू विवाद के चलते एक पिता ने अपने 6 महीने के मासूम बेटे की जान ले ली.

FATHER KILLED HIS SIX MONTH OLD SON
प्रतीकात्मक तस्वीर (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : August 26, 2026 at 8:48 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

हजारीबागः जिले में दिल दहलाने वाली घटना घटी है, जहां एक पिता ने अपने 6 महीने के बेटे की जान ले ली. बताया जाता है कि घरेलू विवाद के कारण पिता को गुस्सा आ गया. उसने अपना गुस्सा अपने ही बच्चे पर उतार दिया. पिता ने कुएं के पास पक्की जमीन पर उसे पटक दिया. जिससे अस्पताल ले जाने के दौरान ही बच्चे की मौत हो गई.

बच्चे की मां ने थाने में आवेदन दिया

कटकमसांडी थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के दौरान छह माह के मासूम की मौत का मामला सामने आया है. मृत बच्चे का नाम अंश कुमार बताया जा रहा है. बच्चे की मां निराली कुमारी ने पति आकाश कुमार पर बेटे को पटककर मारने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है.

रांची पहुंचने से पहले ही बच्चे की मौत

आवेदन के अनुसार, घर में सास के साथ विवाद के दौरान आकाश कुमार वहां पहुंचा और कमरे में सो रहे बच्चे को उठाकर घर के पीछे कुएं के पास ले गया. आरोप है कि वहां ढलाई वाले फर्श पर बच्चे को पटक दिया. गंभीर रूप से घायल अंश को मां हजारीबाग स्थित शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले गई, जहां से उसे रिम्स रेफर किया गया, मगर रांची पहुंचने से पहले ही रास्ते में बच्चे की मौत हो गई.

गुस्से में व्यक्ति ने अपना परिवार बर्बाद कर दिया

मृतक की मां निराली कुमारी ने बताया कि घर में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. वह कुएं पर कुछ काम कर रही थी. इसी दौरान उसका पति आकाश कुमार घर पहुंचा और कुएं के पास बच्चे को पटक दिया. आनन फानन में बच्चे को घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया. जहां से उसे रांची रेफर किया गया. रांची ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है. लोग यही चर्चा कर रहे हैं कि गुस्से में एक व्यक्ति ने अपने परिवार को ही बर्बाद कर दिया.

थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पिता आकाश कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ेंः

रांची के औघड़ बाबा आश्रम के पास युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

जरमुंडी विधायक के घर से कुक का शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

जमशेदपुर में होटल कारोबारी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस