ETV Bharat / state

फतेहपुर में सड़क हादसा; शादी में शामिल होने जा रहे तीन सगे भाइयों की मौत, दो अन्य की हालत नाजुक

पुलिस उपाधीक्षक दुर्गेश दीप ने बताया कि शादी समारोह में शामिल होने जा रहे तीन भाइयों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई.

Photo Credit: ETV Bharat
फतेहपुर में सड़क दुर्घटना. (Photo Credit: ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : February 25, 2026 at 10:24 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

फतेहपुर: शादी समारोह में शामिल होने जा रहे एक ही परिवार के चार भाइयों की मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

रिश्तेदारी में शादी थी: पुलिस उपाधीक्षक दुर्गेश दीप ने बताया कि बुधवार को रिश्तेदारी में शादी थी. इसमें शामिल होने के लिए हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पतरहा गांव निवासी श्याम सिंह (45), उनके भाई मनथाल सिंह (40), गोरेलाल (32) और चाचा के पुत्र राजेंद्र सिंह (30) एक ही मोटरसाइकिल से सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र की ओर जा रहे थे. घर से कुछ दूरी पर पहुंचते ही सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से उनकी आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई.

दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर: हादसे में राजेंद्र सिंह, मनथाल सिंह और गोरेलाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि श्याम सिंह और दूसरी बाइक सवार मोतीलाल पासवान (50), निवासी गौती गांव गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा गया. वहां चिकित्सक ने तीनों को मृत घोषित कर दिया. गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया. यह हादसा क्षेत्र के ऐराया मशायक गांव के पास बुधवार देर शाम हुआ.

शादी की खुशियां मातम में बदलीं: तीन युवकों की असामयिक मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं. थाना प्रभारी तेज बहादुर चंदेल ने बताया कि प्रथम दृष्टया दोनों मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हुई है. मामले की जांच की जा रही है. पुलिस उपाधीक्षक दुर्गेश दीप ने बताया कि सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु हो गई है. उनके शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गये हैं और विधिक कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें- वाद का स्वरूप न बदले तो देरी के आधार पर संशोधन अर्जी खारिज नहीं की जा सकती: हाईकोर्ट