ETV Bharat / state

फतेहाबाद सड़क हादसे में कार चालक की मौत, स्कॉर्पियो ने मारी जोरदार टक्कर, सीसीटीवी में कैद वारदात

फतेहाबाद में देर रात भयंकर सड़क हादसा हुआ. दो कारों की टक्कर के बाद एक की मौत हो गई. हादसा सीसीटीवी में कैद हो गया.

FATEHABAD ROAD ACCIDENT
FATEHABAD ROAD ACCIDENT (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : August 26, 2026 at 9:09 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

फतेहाबाद: सेक्टर-3 से भूना रोड की तरफ जाने वाले मार्ग पर मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जिसमें कार चालक की मौत हो गई. हादसा स्कॉर्पियो और कार की आमने-सामने हुई टक्कर के कारण हुआ. मृतक की पहचान सेक्टर-3 निवासी हरनाम सिंह के रूप में हुई है.

फतेहाबाद सड़क हादसे में एक की मौत: हरनाम सिंह अपनी कार से सेक्टर-3 की ओर से भूना रोड की तरफ जा रहे थे. इस दौरान भूना की दिशा से आ रही एक स्कॉर्पियो ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और हरनाम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया.

फतेहाबाद सड़क हादसे में कार चालक की मौत (ETV Bharat)

पुलिस मामले की जांच में जुटी: चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. हादसे से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है. पुलिस हादसे के दौरान वाहनों की स्थिति और गति समेत अन्य पहलुओं को भी खंगाल रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है.

ये भी पढे़ं- पुन्हाना सड़क हादसे में तीन बच्चों की मां की मौत, पति और दो साल का बच्चा घायल

ये भी पढ़ें- करनाल में बड़ा हादसा: हाईटेंशन तारों की चपेट में आया श्रद्धालुओं से भरा कैंटर, दो दर्जन झुलसे