फतेहाबाद में ढाबे पर बैठे पूर्व सरपंच की गोलियों से भूनकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां
हरियाणा के फतेहाबाद में ढाबे पर बैठे पूर्व सरपंच की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई है.

Published : July 4, 2026 at 8:50 PM IST
|Updated : July 4, 2026 at 9:00 PM IST
फतेहाबाद : हरियाणा के फतेहाबाद जिले में शनिवार शाम सनसनीखेज वारदात सामने आई. खाराखेड़ी गांव में अज्ञात बदमाशों ने पूर्व सरपंच राजेंद्र खिलेरी (50) की गोलियां मारकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि राजेंद्र गांव के एक ढाबे पर बैठे थे, तभी बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. हमलावरों ने करीब 10 राउंड गोलियां चलाईं, जिससे राजेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
दो बाइक और पिस्टल बरामद : राजेंद्र खिलेरी पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता दुड़ाराम बिश्नोई के करीबी माने जाते थे. उनका चौधरी भजनलाल परिवार से भी नजदीकी संबंध बताया जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल से दो बाइक और दो पिस्टल बरामद की हैं.
हत्या के कारणों का खुलासा जारी : फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है और हमलावरों की पहचान के प्रयास जारी हैं. शव को पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है.


हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर ख़बर, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App
ये भी पढ़ें : पानीपत में रिश्तों का क़त्ल, पत्थर की ओखली से भतीजे ने की चाचा की हत्या, CCTV कैमरे में कैद वारदात
ये भी पढ़ें : गुरुग्राम में गर्लफ्रेंड के रूम में वाइफ का मर्डर, 3 महीने पहले हुई थी शादी, आरोपी पति फरार
ये भी पढ़ें : झज्जर में युवक की गोली मारकर हत्या, 20 से ज्यादा गोलियां दनादन बरसाईं गई, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

