पीएम से बातचीत के बाद सुर्खियों में आए फतेहाबाद के बॉक्सर नीरज, ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतना है मकसद
फतेहाबाद के बॉक्सर खिलाड़ी नीरज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत की. ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतना नीरज का लक्ष्य.


Published : December 26, 2025 at 12:47 PM IST
|Updated : December 26, 2025 at 1:44 PM IST
फतेहाबाद: फतेहाबाद के टोहाना इलाके में गांव डांगरा के नीरज से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बातचीत की. जिससे नीरज के परिजनों में भी खुशी का माहौल है. नीरज के घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. नीरज के पिता बलवान सिंह कोऑपरेटिव सोसाइटी में सेल्समैन है और माता उषा हाउसवाइफ है. उसकी दो बहने हैं, जो विवाहित हैं. नीरज बचपन से शरारती था. इसलिए पिता ने उसे खेलों में डाल दिया.
नीरज की उपलब्धियां: टोहाना के गांव डांगरा का रहने वाला बॉक्सर नीरज 7 साल से बॉक्सिंग की प्रैक्टिस कर रहा है और बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है. नीरज टोहाना के आईजी कॉलेज से पढ़ाई कर रहा है और वर्तमान समय में वह स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया हिसार में 2 साल से तैयारी कर रहा है. नीरज ने बताया कि "उसने संसद खेल महोत्सव में 70 किलो भार वर्ग में नरवाना के बॉक्सर को हराकर गोल्ड मेडल जीता है. इसके अलावा, स्कूली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल, रोहतक में राष्ट्रीय स्तरीय ओपन में ब्रॉन्ज मेडल, ऑल इंडिया बॉक्सिंग में गोल्ड जीता है. अब ओलंपिक में पदक लाना चाहता है".
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi ने सांसद खेल महोत्सव के समापन समारोह में हरियाणा के बॉक्सर नीरज साहू से वर्चुअल संवाद किया और उनसे ओलंपिक पदक की उम्मीद जताई।
— DPR Haryana (@DiprHaryana) December 25, 2025
उन्होंने सिरसा लोकसभा क्षेत्र में राज्यसभा सांसद श्री @subhashbrala द्वारा आयोजित खेल महोत्सव की जानकारी ली और नीरज से… pic.twitter.com/eB41EOYcQr
खेलों में लहराया परचम: नीरज ने बताया कि "वह बचपन से थोडा अलबादी था. इसलिए पिता ने सोचा गलत दिशा में न चला जाए. इसलिए बॉक्सिंग खेल में लगाया. शुरुआत में बजरंग बली बॉक्सिंग एकेडमी में जाने लगा. जिसके बाद खेलों में परचम लहराया, तो हिसार की एकेडमी में चयन हो गया. अब आगे ओलंपिक में खेलना है और देश के लिए मेडल जीतना है".
पूरा हुआ सपना: नीरज ने बताया कि "हर युवा का देश के प्रधानमंत्री से बात करने का सपना होता है. लेकिन उसके खेल ने आज यह सपना पूरा कर दिया. जिसके लिए वे राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला के आभारी है. जिन्होंने सांसद खेल महोत्सव करवा के उन्हें यह अवसर दिया है. पीएम से बात करके गर्व से सीना चौड़ा हो गया और खुशी से फूला नहीं समा रहा है. इससे पहले बुधवार को केंद्रीय खेल मंत्री से भी बातचीत की थी और आज पीएम से बात करके सपना पूरा हो गया".
ये भी पढ़ें: भिवानी के धावक भाई-बहन का कमाल, जयपुर हाफ मैराथन में तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, माता-पिता को बच्चों पर गर्व

