ETV Bharat / state

फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में फैशन शो, खूबसूरत मॉडल्स ने साड़ी पहनकर रैंप पर किया कैटवॉक

हरियाणा के फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में फैशन शो का आयोजन किया गया जिसमें मॉडल्स ने रैंप पर जलवा बिखेरा.

Fashion show was organised at Surajkund in Faridabad where models dazzled on the ramp
फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में फैशन शो (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : February 15, 2026 at 3:53 PM IST

|

Updated : February 15, 2026 at 4:02 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

फरीदाबाद : हरियाणा के फरीदाबाद में आयोजित 39वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेला की मुख्य चौपाल शनिवार शाम भारतीय परंपरा और आधुनिक ग्लैमर के अद्भुत संगम की साक्षी बनी. “साड़ी ऑफ इंडिया – एक भारत श्रेष्ठ भारत” थीम पर आयोजित सिक्स यार्ड्स फैशन शो ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. जैसे ही मॉडलों ने पारंपरिक भारतीय परिधान साड़ी पहनकर रैंप वॉक किया, पूरा परिसर तालियों की गूंज से गूंज उठा.

साड़ियों में कैटवॉक : इस भव्य शो की परिकल्पना और संपूर्ण तैयारी फैशन डिजाइनर एवं आर्टिस्ट शिखा अजमेरा ने की थी. कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों की प्रसिद्ध साड़ियों जिसमें बनारसी, कांजीवरम, बांधनी, चंदेरी और पटोला को आधुनिक अंदाज में प्रस्तुत किया गया. पारंपरिक बुनाई, आकर्षक रंगों और नाजुक कढ़ाई ने दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया.

फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में फैशन शो (Etv Bharat)

साड़ी सिर्फ परिधान नहीं : मॉडलों ने आत्मविश्वास और गरिमा के साथ साड़ी को भारतीय नारी की पहचान के रूप में प्रस्तुत किया. कलाकारों ने कहा कि साड़ी केवल एक परिधान नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, विरासत और परंपरा का जीवंत प्रतीक है. बदलते फैशन दौर में भी इसकी लोकप्रियता बरकरार है. रंगीन रोशनी, मधुर संगीत और पारंपरिक साज-सज्जा ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया बड़ी संख्या में मौजूद दर्शकों ने इस सांस्कृतिक प्रस्तुति का भरपूर आनंद लिया.

Last Updated : February 15, 2026 at 4:02 PM IST