फर्रुखाबाद में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपित की तलाश में पुलिस की टीमें लगी
आरोपी मौके से हुआ फरार, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : May 30, 2026 at 2:55 PM IST
फर्रुखाबाद: यूपी के फर्रुखाबाद में राजेपुर कोतवाली क्षेत्र में दिनांक 29 मई 2026 की शाम करीब 5 बजे नाबालिग बालिका से दुष्कर्म किया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पीड़ित बच्ची के परिजनों से घटना की जानकारी ली. पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. साथ ही आरोपी की तलाश में जुट गई है.
घटना राजेपुर थाना क्षेत्र की: अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता राजेपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली गई.
अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गई है: अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्राधिकार व मेरे द्वारा भी घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है. परिजनों द्वारा तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है. पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए तत्काल अस्पताल भेजा गया है. नामित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बनाकर सर्विस लांस, एसओजी की सहायता से दबिश दी जा रही है. शीघ्र ही गिरफ्तारी की जाएगी. अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है. मौके पर शांति व्यवस्था कायम है.

