ETV Bharat / state

रोडवेज बस में मिला यात्री का शव; आधार कार्ड से हुई पहचान, मौत की वजह बनी पहेली

फर्रुखाबाद रोडवेज बस अड्डे पर दिल्ली से पहुंची कौशांबी डिपो की बस में शव मिला था.

बस मुसाफिर की मौत.
बस मुसाफिर की मौत. (Photo Credit : ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : May 29, 2026 at 8:20 AM IST

1 Min Read
Choose ETV Bharat

फर्रुखाबाद : दिल्ली से फर्रुखाबाद रोडवेज बस अड्डे पर बुधवार शाम पहुंची कौशांबी डिपो की बस में यात्री का शव मिलने से सनसनी फैल गई. यात्री के पास मिले आधार कार्ड से उसकी फतेहगढ़ निवासी इदरीश मोहम्मद के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाने के बाद परिजनों को सूचित किया है. हालांकि बस मुसाफिर की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है.

कादरीगेट थानाध्यक्ष कपिल कुमार ने बताया कि बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे कौशांबी डिपो की बस (चालक नरेंद्र और परिचालक विवेक) लेकर फर्रुखाबाद रोडवेज बस अड्डे पहुंचे थे. सभी सवारियों के उतरने के बाद परिचालक ने बस की जांच की तो पिछली सीट पर एक मुसाफिर बेसुध अवस्था में पड़ा मिला था. पुलिस टीम के पहुंचने पर मुसाफिर को जिला अस्पताल लोहिया पहुंचाया गया. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

थानाध्यक्ष कपिल कुमार के मुसाफिर के पास से बरामद बैग से दिल्ली से फर्रुखाबाद तक का टिकट, एक मोबाइल फोन और कुछ रुपये मिले. इसके अलावा कुछ कपड़े और आधार कार्ड भी बरामद हुआ. आधार कार्ड पर इदरीश मोहम्मद, निवासी भूसामंडी, फतेहगढ़ लिखा है. आधार कार्ड के जरिए फतेहगढ़ पुलिस के माध्यम से मृतक के परिजनों से संपर्क किया गया हैं. परिजनों से शिनाख्त कराने के बाद शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है.