ETV Bharat / state

'जनगणना नहीं करनी', सरकारी काम से मना करने वाले सहायक अध्यापक पर गिरी ये गाज

फर्रुखाबाद बीएसए का एक्शन, दो शिक्षा मित्रों का माह जून का वेतन रोका.

farrukhabad bsa action suspends assistant teacher refusing census duty
फर्रुखाबाद बीएसए का एक्शन. (etv bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : June 4, 2026 at 9:06 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

फर्रुखाबाद: फर्रुखाबाद जिले में जनगणना ड्यूटी करने से साफ इनकार करने पर बीएसए ने एक सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया. वहीं, दो शिक्षामित्रों का जून 2026 का मानदेय रुकवा दिया है. बेसिक शिक्षा विभाग में इस एक्शन से हड़कंप मच गया है.

बेसिक शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया की प्राथमिक विद्यालय देवधरापुर शिक्षामित्र राधा, प्राथमिक विद्यालय कुत्तुबपुर बधार शिक्षामित्र गीता वर्मा, कंपोजिट विद्यालय रतनपुर नरेंद्र सिंह सहायक अध्यापक की ड्यूटी जनगणना में लगाई गई है.

इनके द्वारा ग्रीष्मावकाश से पूर्व नियमित विद्यालय में जाकर शिक्षण कार्य किया जा रहा था जो कि विद्यालय में नियमित 6 से 8 घंटे तक होता था. इन शिक्षकों की ड्यूटी अब जनगणना में लगाई गई है. कार्यालय के द्वारा अध्यापकों से दूरभाष पर संपर्क किया गया लेकिन उनके द्वारा ड्यूटी करने से साफ इनकार कर दिया गया. शिक्षकों के द्वारा जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को न करने, मना करने के कारण विभागीय कार्रवाई के लिए संस्तुति कर दी गई है.

उन्होंने बताया कि सहायक अध्यापक द्वारा जनगणना के लिए मना करने को विभागीय दिशा निर्देशों व नियमों का पालन न करना माना गया है. इसे घोर लापरवाही व कर्मचारी आचरण नियमावली 1956 में दिए गए आचरण नियमों के प्रतिकूल माना गया है. इसी के चलते दोषी मानते हुए सहायक अध्यापक नरेंद्र सिंह कंपोजिट विद्यालय रतनपुर विकास क्षेत्र कमालगंज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. वहीं, दो शिक्षामित्रों का जून का मानदेय रोका गया है.

निलंबन की जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र फर्रुखाबाद को नामित किया गया है. साथ निर्देश दिया गया है कि सहायक अध्यापक को आरोप पत्र देने के लिए बिंदुवार आरोप पत्र तैयार करे. इसके बाद कार्यालय की ओर से आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ेंः योगी कैबिनेट की मीटिंग में 24 प्रस्तावों को मंजूरी, किसानों-वकीलों और बस यात्रियों पर सरकार मेहरबान