ETV Bharat / state

फतेहाबाद में किसानों का जत्था डिटेन, खनौरी बॉर्डर पर पैदल मार्च में शामिल होने जा रहे थे किसान

दिल्ली मार्च में शामिल होने जा रहे किसानों को फतेहाबाद पुलिस ने हिरासत में ले लिया. किसानों ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया.

FARMERS DETAINED IN FATEHABAD
FARMERS DETAINED IN FATEHABAD (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : August 16, 2026 at 2:08 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

फतेहाबाद: खनौरी बॉर्डर पर प्रस्तावित पैदल यात्रा में शामिल होने के लिए रतिया से रवाना हुए भारतीय किसान यूनियन (खेती बचाओ) के किसानों को पुलिस ने फतेहाबाद रोड पर रोक लिया. पुलिस ने जत्थे में शामिल किसानों को हिरासत में लेकर शहर थाना पहुंचाया. रविवार को किसान अजीतसर गुरुद्वारा से यूनियन के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष राजविंद्र सिंह चहल के नेतृत्व में खनौरी के लिए रवाना हुए थे.

खनौरी बॉर्डर पर जा रहे किसानों को फतेहाबाद पुलिस ने हिरासत में लिया: किसानों की योजना दातासिंह वाला गांव पहुंचकर शहीद किसान शुभकरण सिंह के शहीदी स्थल से मिट्टी लेकर पदयात्रा शुरू करने की थी. यूनियन के प्रवक्ता राम जाट ने कहा कि "किसान शांतिपूर्ण तरीके से खनौरी बॉर्डर की ओर जा रहे थे, लेकिन पुलिस प्रशासन ने उन्हें रास्ते में ही रोककर डिटेन कर लिया. किसान हर हाल में खनौरी बॉर्डर पहुंचकर आंदोलनरत किसानों को अपना समर्थन देंगे."

फतेहाबाद में किसानों का जत्था डिटेन (ETV Bharat)

किसानों की मांगों का समाधान निकालना चाहिए: किसान ने राम जाट ने कहा कि यूनियन के पांच सदस्य किसानों के जत्थे के साथ दिल्ली के लिए रवाना होंगे. वहीं, खनौरी बॉर्डर जा रहे किसानों को रोके जाने पर भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के जिला प्रधान निर्भय रतिया ने पुलिस कार्रवाई की निंदा की. उन्होंने कहा कि प्रशासन को किसान संगठनों के शांतिपूर्ण कार्यक्रमों को रोकने के बजाय उनके प्रतिनिधियों से बातचीत करनी चाहिए और किसानों की मांगों का लोकतांत्रिक तरीके से समाधान निकालना चाहिए."

ये भी पढ़ें- किसानों का दिल्ली कूच: छावनी में तब्दील खनौरी बॉर्डर, पुलिस ने कंक्रीट के बैरिकेड्स लगाए, वाटर कैनन तैनात