सिस्टम की लापरवाही पर हौसला भारी, डीजल पंपिंग सेट से बंजर जमीन को बना दिया हरा भरा
देवघर में सिस्टम की लापरवाही के बावजूद किसान ने डीजल पंप के सहारे बंजर जमीन में खेती कर फसल उगाकर हरा भरा बना दिया.

Published : December 27, 2025 at 3:00 PM IST
देवघर: जिले के सारठ प्रखंड से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो एक ओर सिस्टम की कमी को उजागर करती है, वहीं दूसरी ओर जज्बे और मेहनत की ताकत दिखाती है. जिन खेतों तक आज भी बिजली नहीं पहुंची, वहीं एक किसान ने बंजर जमीन को हरा भरा बनाकर मिसाल कायम कर दी है. यह कहानी है बरमसिया गांव के किसान संजीव झा की.
खंभे की आभाव से खेत तक नहीं पहुंची बिजली
सारठ प्रखंड के बरमसिया पुजहर खोनदा टोला स्थित संजीव झा की खेत तक अब भी बिजली के खंभे नहीं लगाए गए हैं. सिंचाई के लिए उन्हें मजबूरी में डीजल पंप सेट का सहारा लेना पड़ रहा है. इसके बावजूद संजीव झा ने बिरसा मुंडा आम बागवानी के साथ-साथ सरसों और विभिन्न हरी सब्जियों की सफल खेती कर दिखाई है.
महंगे डीजल से खेती में बढ़ी लागत
महंगे डीजल के कारण सिंचाई की लागत लगातार बढ़ रही है, जिससे खेती आर्थिक रूप से चुनौतीपूर्ण बनती जा रही है. किसान संजीव झा का कहना है कि अगर खेतों तक बिजली पहुंच जाए और मोटर से सिंचाई संभव हो, तो खेती की लागत कम होगी और उत्पादन भी बढ़ेगा. संजीव झा ने बिजली विभाग से आग्रह करते हुए खेतों तक कम से कम पांच बिजली पोल लगाने की मांग की है.

अधिकारी से नहीं मिला संतुष्ट जवाब
किसान संजीव झा की परेशानी को लेकर ईटीवी भारत की टीम ने जिला उद्यान पदाधिकारी यशराज कुमार से बात की. उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से ऐसे किसानों के लिए कई योजनाएं हैं. जैसे पीएम कुसुम योजना और किसान समृद्धि योजना. जिससे किसान अपने खेतों में सिंचाई की सुविधा ले सकते हैं. जिला उद्यान पदाधिकारी ने बताया कि उनके तरफ से संजीव झा को यह सुझाव दिया जाएगा कि वह स्थानीय प्रखंड कृषि पदाधिकारी से संपर्क करें. ताकि उन्हें सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी मिल सकें.
ये भी पढ़ें: 2025 में झारखंड में कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन और सहकारिता क्षेत्र की में क्या रहीं उपलब्धियां, किन चुनौतियों से हुआ सामना
समेकित खेती से किसान हो रहे मालामाल, लाखों की कमाई कर हो रहे खुशहाल
विदेश की नौकरी छोड़ खेती में गढ़ रहे भविष्य, जानें कौन हैं हजारीबाग के इंजीनियर किसान

