बुलंदशहर सहकारी समिति में किसानों का हंगामा; अधिकारी ने माफी मांगी तब शांत हुए किसान
जिला अध्यक्ष ठाकुर शैलेंद्र आर्य ने ADCO से समस्त स्टाफ पर कार्रवाई की मांग की है.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : May 30, 2026 at 11:40 AM IST
बुलंदशहर: सहकारी समिति खानपुर में किसानों ने हंगामा किया. भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोपों पर भड़के किसानों ने पूर्व सचिव के नाम से चल रही थी धांधली का विरोध किया. पोलनगला आलमपुर स्थित सहकारी समिति खानपुर पर किसानों जमकर हंगामा किया.
किसानों का आरोप है कि समिति का स्टाफ पूरी मनमानी कर रहा है. समिति के पूर्व सचिव 2 वर्ष पहले रिटायर हो गए. इसके बावजूद भी मशीन पर अंगूठा उसी का काम कर रहा है. यानी समिति का सारा काम पूर्व समिति का सचिव देख रहा था.
इसका खुलासा तब हुआ, जब 15 दिन पहले पूर्व सचिव की मौत हो गई. वर्तमान सचिव का अंगूठा मशीन पर काम नहीं करता था. इस कारण किसान परेशान और हलकान हो गया.
गुस्साए किसानों ने समिति पहुंचकर पूरे स्टाफ को धूप में बैठाकर बंधक बनाने की कोशिश की. इसमें योगेश शर्मा ADCO, समिति सचिव पवन चौधरी, पवन शर्मा सहायक सचिव, अरुण कुमार अन्य कर्मचारी, सोसाइटी बैंक के मैनेजर आदि शामिल रहे.
जिला अध्यक्ष ठाकुर शैलेंद्र आर्य ने पांचों कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए ADCO से समस्त स्टाफ पर कार्रवाई की मांग की है. ADCO योगेश शर्मा ने सोसाइटी के सचिव पर कार्रवाई लेटर मौके पर ही तैयार कर दिया. साथ ही भविष्य में सही स्टाफ रखने की बात कही. कार्रवाई के भय से समिति के सचिव पवन चौधरी ने हाथ जोड़कर किसानों से माफी मांगी.
सभी किसानों ने उसको हिदायत देकर माफ कर दिया. इस दौरान किसान ठाकुर राजेश चौहान और वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी मांगेराम त्यागी ने नारे लगाए. प्रदर्शन में शामिल किसान युवा जिला उपाध्यक्ष हीरालाल शर्मा, गजेंद्र सिंह लोधी, ठाकुर प्रदीप गौड़, ठाकुर केपी सिंह, अंकुर त्यागी, कमलजीत, मुदस्सर खान, संजू राणा, लाल सिंह राणा, धर्मवीर राघव, पप्पू सैनी, राधेश्याम सैनी, वसीम खान, उमर मोहम्मद, जयराम सिंह, दिनेश शर्मा, राकेश सैनी, विजय सैनी, बाल किशन शर्मा, संजय गुर्जर, सत्येंद्र दीवान, विजेंद्र सिंह, दीपक त्यागी, तेज सिंह, अखिलेश शर्मा, ज्ञानेश शर्मा, दुष्यंत शर्मा, राहुल सिंह, महेश खलीफा, कारे उर्फ कालीचरन, अजीत लोधी आदि शामिल रहे.

