ETV Bharat / state

गोलियों की गूंज से दहला मोकामा, गोशाला में सो रहे किसान के सिर और कनपटी में मारी गोली

पटना के मोकामा में किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. उन्हें सिर और कनपटी में दो गोली मारी गई. पढ़ें..

Farmer shot dead in mokama
बुजुर्ग किसान की गोली मारकर हत्या (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : July 1, 2026 at 1:40 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना: बिहार के पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत मोकामा गोलियों की गूंज से दहल उठा, जहां मोर पोखर गांव में मंगलवार की रात अपराधियों ने एक बुजुर्ग किसान की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान 55 वर्षीय भुखन यादव के रूप में हुई है. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

बुजुर्ग किसान की गोली मारकर हत्या: हत्या की सूचना मिलते ही मोकामा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पीड़ित परिवार से पूछताक्ष कर मामले की जांच में पुलिस जुट गई है. घटना के संबंध में मृतक के पुत्र विकास यादव ने बताया कि उसे सुबह में घटना की जानकारी मिली कि उनके पिता की हत्या हो गई है.

Farmer shot dead in mokama
रोते बिलखते परिजन (ETV Bharat)

"गोतिया के बीच जमीन विवाद चला आ रहा है, जो मामला कोर्ट में लंबित है."- विकास यादव, मृतक के बेटे

सिर और कनपटी में मारी दो गोली: भुखन यादव मंगलवार की रात श्राद्ध भोज में शामिल होने के बाद अपने गोशाला में सोने चले गए थे. देर रात अज्ञात अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया और कनपटी और सिर में दो गोलियां मारकर उनकी हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए.

घटना की गंभीरता को देखते हुए बाढ़ एसडीपीओ राम कृष्णा ने बताया कि पटना से एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम, श्वान दस्ता और तकनीकी टीम को भी बुलाया गया है, जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी है.

Farmer shot dead in mokama
मौके पर पुलिस (ETV Bharat)

"फिलहाल हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. प्रारंभिक जांच में मृतक की किसी से आपसी रंजिश की बात भी सामने नहीं आई है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है और अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है."- राम कृष्णा, एसडीपीओ, बाढ़

ये भी पढ़ें

बिहार में छात्र हत्याकांड में बड़ा खुलासा, सामने आया चौंकाने वाला सच, शिक्षिका की तलाश जारी

कहां छुपा है प्रभु भगत?, सीतामढ़ी पुलिस हाजत से हुआ था फरार 25 हजार का इनामी, 3 चौकीदार निलंबित