ETV Bharat / state

फरीदाबाद में होली पर पुलिस अलर्ट मोड में, 1000 पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा, चप्पे-चप्पे पर होगी नजर

फरीदाबाद में होली पर 1000 पुलिसकर्मी सुरक्षा को लेकर चप्पे-चप्पे में तैनात रहेंगे.

Faridabad Police on High Alert for Holi 2026
डीसीपी सेंट्रल उषा (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : March 3, 2026 at 5:15 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

फरीदाबाद: रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए फरीदाबाद में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं. सार्वजनिक स्थानों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष निगरानी रखी जाएगी ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके.

1000 पुलिसकर्मी और 70 पेट्रोलिंग पार्टियां तैनात: होली और फाग के दिन जिले में करीब 1000 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे. 70 से अधिक पेट्रोलिंग पार्टियां लगातार गश्त करेंगी, जबकि 50 से ज्यादा स्थानों पर नाकाबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा. यातायात पुलिस शराब पीकर वाहन चलाने, ट्रिपल राइडिंग और ब्लैक फिल्म लगे वाहनों पर विशेष नजर रखेगी. तेज रफ्तार और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ चालान और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

फरीदाबाद में होली पर हाई अलर्ट (ETV Bharat)

डीसीपी का सख्त संदेश: डीसीपी सेंट्रल उषा ने इस बारे में कहा है कि, "हुड़दंग और शांति भंग करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. क्राइम ब्रांच की टीमें भी फील्ड में सक्रिय रहेंगी. सरकारी अस्पतालों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके."

अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई: आगे डीसीपी ने कहा कि, " पुलिस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी नजर बनाए हुए है. भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है." पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ होली मनाएं और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें.

ये भी पढ़ें:होली 2026 पर अपनों को दीजिए बधाई, ये ख़ास संदेश भेजकर जीतिए दिल