फरीदाबाद में छेड़छाड़ का विरोध करने पर मर्डर, बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ किया हमला, आरोपियों की तलाश जारी
हरियाणा के फरीदाबाद में छेड़छाड़ का विरोध करने पर बदमाशों ने युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी है.

Published : February 10, 2026 at 5:53 PM IST
|Updated : February 10, 2026 at 6:13 PM IST
फरीदाबाद : हरियाणा में एक बेटी को बचाने की कीमत एक युवक को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. घटना फरीदाबाद के पल्ला इलाके की है, जहां पर कुछ युवक एक लड़की के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे. तभी एक युवक ने जब छेड़छाड़ का विरोध किया तो उसे इस विरोध की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया जिसके चलते युवक की मौके पर ही मौत हो गई. युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए फरीदाबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है.
छेड़छाड़ का विरोध करने पर हमला : 32 वर्षीय जय सिंह मूल रूप से पलवल जिले के रहने वाले थे, लेकिन पिछले काफी वर्षों से वे फरीदाबाद के पल्ला इलाके में अपने दो बच्चों और पत्नी के साथ रहते थे. जयसिंह और उसका दोस्त सौरव अपनी गाड़ी में घर के बाहर बने एक खाली मैदान में बैठे थे, तभी एक लड़की के साथ कुछ बदमाश छेड़छाड़ कर रहे थे. उस दौरान लड़की के साथ भाई भी था. उसने बहन के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना के बारे में जय सिंह को बताया. जय सिंह ने छेड़छाड़ कर रहे लड़कों को डांटकर भगा दिया और फिर अपने दोस्त के साथ गाड़ी में बैठकर कुछ खाने-पीने लगा. कुछ देर बाद प्लानिंग के तहत चार बदमाश आए, तब भी जयसिंह गाड़ी में ही बैठा था. उसका दोस्त सौरव तब गाड़ी में मौजूद नहीं था. मौका देख बदमाशों ने चाकू से जय सिंह पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. जब तक सौरव उसे बचाने आता, तब तक हमलावर चाकू से हमला कर भाग गए.
हमले में जय सिंह की मौत : घायल जयसिंह को सौरव ही घायल अवस्था में विकास को अस्पताल लेकर पहुंचा लेकिन तब तक सौरव की मौत हो चुकी थी. मृतक जय सिंह के चचेरे भाई सुखबीर ने बताया कि बदमाशों ने जय सिंह पर लगभग एक दर्जन बार चाकू से वार किया जिसके चलते अस्पताल पहुंचते-पहुंचते जय सिंह की मौत हो गई. जय सिंह शादीशुदा था, जिसके दो बच्चे भी है. फिलहाल इस मामले में पुलिस ने अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है. वे चाहते हैं कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए.
आरोपियों की तलाश जारी : वहीं इस मामले में थाना पल्ला प्रभारी सत्य प्रकाश ने बताया कि उन्हें इस घटना के बारे में मृतक के भाई द्वारा शिकायत प्राप्त हुई है. शिकायत के आधार पर दो नामजद व अन्य के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. शिकायत में बताया गया है कि मृतक जयसिंह ने लड़की के साथ हो रही छेड़छाड़ का विरोध किया था जिसके बाद छेड़छाड़ करने वाले युवकों ने ही जय सिंह पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इसके चलते उसे कई चाकू लगे और उसकी मौत हो गई. फिलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए फरीदाबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App
ये भी पढ़ें : रोहतक में मामूली सी कहासुनी में मर्डर, हमलावरों ने पीछा कर मंदिर से निकाला, चाकू से गोदकर मार डाला
ये भी पढ़ें : पत्नी के आशिक ने सिर काटकर दिव्यांग पति की हत्या की, कुरुक्षेत्र के ब्लाइंड मर्डर केस का 22 दिन बाद खुलासा
ये भी पढ़ें : यमुनानगर में बहू ने सास को मार डाला, पहले खिलाई नशीली दवा, असर ना होने पर तकिए से घोंटा गला

