ETV Bharat / state

फरीदाबाद के जॉइंट कमिश्रर राजेश दुग्गल को राष्ट्रपति पुलिस पदक, 12 पुलिसकर्मियों को भी मिलेगा पुलिस पदक

गणतंत्र दिवस पर फरीदाबाद के संयुक्त पुलिस आयुक्त राजेश दुग्गल को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित जाएगा.

Faridabad Joint Commissioner of Police Rajesh Duggal was awarded the President Police Medal
फरीदाबाद के जॉइंट कमिश्रर राजेश दुग्गल को राष्ट्रपति पुलिस पदक (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : January 25, 2026 at 5:50 PM IST

|

Updated : January 25, 2026 at 9:22 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

पंचकूला/चंडीगढ़ : गणतंत्र दिवस पर हरियाणा के फरीदाबाद के जॉइंट कमिश्नर राजेश दुग्गल को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जा रहा है, जबकि 12 अन्य पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया जाएगा.

ये होंगे सम्मानित: फरीदाबाद के संयुक्त पुलिस आयुक्त राजेश दुग्गल को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा. जबकि हरियाणा पुलिस में सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित होने वाले अधिकारियों में सिमरदीप सिंह पुलिस महानिरीक्षक रोहतक रेंज, सुनील कुमार पुलिस अधीक्षक स्टेट क्राइम ब्रांच मुख्यालय मोगीनंद पंचकूला, सहायक पुलिस आयुक्त गुरूग्राम सुखबीर सिंह, निरीक्षक कंवर पाल हिसार, निरीक्षक नरेश कुमार पुलिस अकादमी मधुबन करनाल, उप-निरीक्षक सुरेंद्र सिंह स्पेशल टास्क फोर्स गुरूग्राम, उप-निरीक्षक योगेश कुमार फरीदाबाद, सहायक उप-निरीक्षक प्रदीप चौहान सुरक्षा शाखा कार्यालय, निरीक्षक गूगन राम भारतीय रिजर्व बिटालियन(आईआरबी) मानेसर, निरीक्षक राजीव आरटीसी भौंडसी(गुरूग्राम), महिला उप-निरीक्षक रेखा कैथल और सहायक उपनिरीक्षक गौरव शर्मा गुप्तचर कार्यालय शामिल हैं.

Faridabad Joint Commissioner of Police Rajesh Duggal was awarded the President Police Medal
राजेश दुग्गल को राष्ट्रपति पुलिस पदक, 12 पुलिसकर्मियों को पुलिस पदक (Etv Bharat)

कौन हैं राजेश दुग्गल ? : राजेश दुग्गल हरियाणा कैडर के 2010 बैच के IPS अधिकारी हैं. वे पलवल एसपी, गुरुग्राम के संयुक्त पुलिस आयुक्त जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं. मार्च 2024 में उन्हें पंचकूला पुलिस मुख्यालय में उप महानिरीक्षक (DIG) के रूप में भी तैनात किया गया था. फिलहाल वे फरीदाबाद पुलिस के जॉइंट कमिश्नर हैं. साथ ही वे सिरसा से पूर्व लोकसभा सांसद सुनीता दुग्गल के पति भी हैं.

Faridabad Joint Commissioner of Police Rajesh Duggal was awarded the President Police Medal
राजेश दुग्गल (Etv Bharat)

डीजीपी अजय सिंघल ने दी बधाई: पदक प्राप्त करने वाले अधिकारियों और जवानों की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए हरियाणा पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने कहा कि हरियाणा पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों के अथक एवं निरंतर प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान समस्त पुलिस बल के लिए गौरव का विषय है. उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि से पुलिस पदक से अलंकृत होने वाले अधिकारियों के साथ-साथ राज्य पुलिस बल के अन्य अधिकारियों और जवानों का भी मनोबल बढे़गा. उन्होंने चयनित अधिकारियों और जवानों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया.

Faridabad Joint Commissioner of Police Rajesh Duggal was awarded the President Police Medal
डीजीपी अजय सिंघल (Etv Bharat)

चंडीगढ़ पुलिस के तीन अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक : वहीं चंडीगढ़ पुलिस के तीन अधिकारियों को उनकी मेहनत, ईमानदारी और सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा. ये सम्मान देश के उन पुलिसकर्मियों को दिया जाता है, जिन्होंने अपने कर्तव्य को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभाया हो. इस सम्मान के लिए जिन अधिकारियों का चयन किया गया है, उनमें यूटी चंडीगढ़ के आईजीपी पुष्पेंद्र कुमार (आईपीएस) प्रमुख रूप से शामिल हैं. वे 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में चंडीगढ़ में निरीक्षक जनरल ऑफ पुलिस के पद पर कार्यरत हैं. अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने, पुलिस व्यवस्था में सुधार और आम लोगों की सुरक्षा के लिए कई अहम कदम उठाए हैं. उनकी सेवाओं को देखते हुए उन्हें इस बड़े सम्मान के लिए चुना गया है. इसके अलावा मलोया थाना के एसएचओ जसबीर सिंह को भी राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा. उन्होंने 11 फरवरी 1992 को पुलिस सेवा जॉइन की थी. लंबे समय से वे फील्ड में रहकर अपनी जिम्मेदारियों को निभा रहे हैं. आम जनता के साथ उनके व्यवहार और अपने काम के प्रति उनकी निष्ठा की काफी सराहना होती रही है. तीसरे सम्मानित अधिकारी हेड कांस्टेबल सुरिंदर पाल हैं. उन्होंने भी अपने कर्तव्य का पालन पूरी ईमानदारी और लगन के साथ किया है. उनकी सेवा को देखते हुए उन्हें भी इस सम्मान के योग्य माना गया है.

Faridabad Joint Commissioner of Police Rajesh Duggal was awarded the President Police Medal
चंडीगढ़ पुलिस के तीन अधिकारियों को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक (Etv Bharat)

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App

ये भी पढ़ें : गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति के साथ तिरंगा फहराएगी हरियाणा की बेटी, दादी बोली - "पोती ने दी ज़िंदगी की सबसे बड़ी खुशी"

ये भी पढ़ें : गणतंत्र दिवस पर अपनों को भेजें ये 10 बेस्ट Wishes, पढ़ते ही खिल उठेगा दिल

ये भी पढ़ें : मौनी रॉय के साथ हरियाणा के करनाल में बदसलूकी, बॉलीवुड एक्ट्रेस बोली- "कमर पर हाथ रखा, गंदे कमेंट किए"

Last Updated : January 25, 2026 at 9:22 PM IST