फरीदाबाद में न्यू ईयर की हुड़दंग रोकने की पूरी तैयारी, पुलिस ने जगह-जगह की नाकेबंदी, 1500 जवान तैनात
हरियाणा के फरीदाबाद में पुलिस ने नए साल की हुड़दंग को रोकने के लिए खास तैयारी करते हुए जगह-जगह नाकेबंदी की है.

Published : December 31, 2025 at 10:44 PM IST
फरीदाबाद : हरियाणा के फरीदाबाद में नए साल 2026 के मौके पर कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए फरीदाबाद पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है. शहर में शाम 6 बजे से रात 2 बजे तक के लिए खास नाकेबंदी की गई है जिससे हुड़दंगियों और शराब पीकर गाड़ियां चलाने वालों को रोका जा सके. इसके लिए 1500 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को जगह-जगह तैनात किया गया है.
फरीदाबाद पुलिस ने की नाकेबंदी : नए साल में किसी भी तरह से कोई उपद्रव ना हो इसको लेकर फरीदाबाद पुलिस ने कई जगह नाके लगा दिए हैं. 1500 से अधिक पुलिसकर्मी सड़कों पर तैनात किए गए हैं. इसके अलावा सभी थाने और क्राइम ब्रांच को भी आदेश दिए गए हैं कि वे सड़कों पर रहेंगे और किसी भी तरह से कोई उपद्रव ना हो, इसको लेकर विशेष चौकसी करेंगे.
रात 2 बजे तक रहेगी नाकेबंदी : ईटीवी भारत की टीम ने फरीदाबाद स्थित हरियाणा-दिल्ली बॉर्डर का जायजा लिया जहां पर पुलिस कर्मियों ने नाकेबंदी कर रखी है और गाड़ियों की चेकिंग भी की जा रही है. इस दौरान ईटीवी भारत से बातचीत के दौरान ट्रैफिक पुलिस के AIS आनंद मोहन ने बताया कि हमें ऊपर से आदेश आए हैं कि किसी भी तरह से कोई उपद्रव ना हो, कोई भी हुड़दंग ना करें, ड्रिंक एंड ड्राइव ना करें. इसी को लेकर हमने बदरपुर बॉर्डर पर नाकेबंदी की है. बारी-बारी से गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है. शाम 6 बजे से ये नाकेबंदी शुरू हुई है जो रात 2 बजे तक चलेगी.
हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App

