ETV Bharat / state

फरीदाबाद में मानवता हुई शर्मसार, नाली में मिला 5 माह का भ्रूण, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

फरीदाबाद में नाली से भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया है. मामले में पुलिज जांच में जुटी हुई है.

Faridabad fetus found drain
नाली में मिला 5 माह का भ्रूण (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : January 2, 2026 at 12:28 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

फरीदाबाद: फरीदाबाद के डबुआ थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. दरअसल, गुरुवार शाम को डबुआ कॉलोनी में स्थित सरकारी स्कूल के पास बनी नाली में पॉलिथीन में लिपटा 4 से 5 महीने का नवजात का भ्रूण मिला. घटना की जानकारी के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है.

स्थानीय लोगों ने दी जानकारी: इस बारे में स्थानीय निवासी अभिषेक गोस्वामी ने बताया कि, "गुरुवार शाम करीब 7 बजे कुछ लोगों की नजर नाली के किनारे पड़े कूड़े के ढेर पर गई. वहां काले रंग की पॉलिथीन में नवजात के भ्रूण का एक पैर बाहर दिखाई दे रहा था. लोगों ने पास जाकर देखा तो पता चला कि पॉलिथीन में भ्रूण रखा गया है. तुरंत हमने डबुआ थाना पुलिस को सूचना दी. भ्रूण लगभग 4–5 महीने का लग रहा है. ऐसा लग रहा है कि इसे हाल ही में फेंका गया है."

फरीदाबाद में मानवता हुई शर्मसार (ETV Bharat)

पुलिस ने जांच शुरू किया: इस पूरे मामले की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. मामले में डबुआ थाना प्रभारी संगम दहिया ने बताया कि, "सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने भ्रूण को नाली से कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया. प्रारंभिक जांच में भ्रूण 4 से 5 महीने का प्रतीत हो रहा है, हालांकि इसकी पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही होगी.जांच पूरी होने के बाद संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी."

सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस: पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि भ्रूण को किसने और कब फेंका है. इसके साथ ही इलाके में पूछताछ भी की जा रही है. वहीं, घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है.

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में Drink and Drive मामले में ASI समेत 4 पुलिस कर्मी सस्पेंड, विधायक के काफिले में शामिल सुरक्षा वाहन को मारी थी टक्कर