ETV Bharat / state

मंडी शिवरात्रि महोत्सव में आखिर ऐसा क्या हुआ कि इस कॉमेडियन को मांगनी पड़ी माफी, जानें सबकुछ

मंडी शिवरात्रि महोत्सव में शामिल हरबंस अरोड़ा ने वीडियो जारी कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है.

COMEDIAN HARBANS ARORA APOLOGIZES
कॉमेडियन हरबंस अरोड़ा (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : February 19, 2026 at 5:40 PM IST

|

Updated : February 19, 2026 at 5:46 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

मंडी: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव को लेकर देश-दुनिया से लोग छोटी काशी मंडी पहुंच रहे हैं. मंडी शिवरात्रि महोत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या के दौरान मंच से दिए गए एक कथित डबल मीनिंग जोक को लेकर मंडी शहर के कॉमेडियन हरबंस अरोड़ा विवादों में घिर गए. सोशल मीडिया पर वीडियो क्लिप वायरल होने के बाद उन्हें तीखी आलोचना और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. बढ़ते विवाद और प्रतिक्रियाओं के बीच हरबंस अरोड़ा ने सामने आकर सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगते हुए अपनी बात रखी है.

हरबंस अरोड़ा ने डबल मीनिंग जोक पर मांगी माफी

हरबंस अरोड़ा ने अपने बयान में कहा कि, "मेरा उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था. मंच से कही गई बातों को हास्य के रूप में लिया जाना चाहिए था, लेकिन यदि उनके शब्दों से किसी व्यक्ति, महिला वर्ग या किसी समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं तो इसके लिए खेद प्रकट करता हूं. हम दर्शकों की भावनाओं और सांस्कृतिक आयोजनों की गरिमा का सम्मान करते हैं और भविष्य में इस तरह की गलती दोबारा नहीं करेंगे. इसके लिए मैं अपने और अपने परिवार की तरफ से क्षमा चाहता हूं"

कॉमेडियन हरबंस अरोड़ा (ETV Bharat)

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर बढ़ा विवाद

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो को लेकर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आईं. कुछ लोगों ने इसे मंचीय मर्यादा के खिलाफ बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई, वहीं कुछ ने इसे अनजाने में कही गई बात करार दिया. हालांकि, बड़ी संख्या में लोगों ने शिवरात्रि जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक महोत्सव के मंच पर इस तरह के संवाद को अनुचित बताया और आयोजकों से भी मंचीय प्रस्तुतियों पर सख्ती बरतने की मांग की.

Comedian Harbans Arora apologizes
मंडी शिवरात्रि महोत्सव में डबल मीनिंग जोक विवाद (ETV Bharat)

शिवरात्रि महोत्सव में डबल मीनिंग जोक्स पर विवाद

स्थानीय निवासी सुरेश कहते हैं, "अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी हिमाचल प्रदेश का एक प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन है, जिसमें देश-विदेश से श्रद्धालु और कलाकार शामिल होते हैं. यह महोत्सव देव परंपराओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और लोक आस्था के लिए जाना जाता है. ऐसे में मंच से दिए गए किसी भी बयान या प्रस्तुति को लेकर लोग बेहद संवेदनशील रहते हैं."

COMEDIAN HARBANS ARORA APOLOGIZES
कॉमेडियन हरबंस अरोड़ा (ETV Bharat)

शिवरात्रि महोत्सव में अश्लीलता पर भड़के लोग

विवाद सामने आने के बाद हरबंस अरोड़ा की ओर से जारी माफीनामे और बयान से मामला कुछ हद तक शांत होता नजर आया है. हालांकि सोशल मीडिया पर इस विषय को लेकर चर्चा अभी भी जारी है. कई लोग इसे एक सबक के रूप में देख रहे हैं कि सार्वजनिक और धार्मिक मंचों पर शब्दों के चयन में विशेष सावधानी बरतना आवश्यक है. दर्शकों और सोशल मीडिया यूज़र्स के बीच यह बहस जारी है कि मनोरंजन और मर्यादा के बीच संतुलन कैसे बनाए रखा जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के विवादों से बचा जा सके. फिलहाल महोत्सव की आयोजन समिति की ओर से इस मामले में कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

ये भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में हैंडमेड उत्पादों से सुर्खियों में गुजराती दंपति, ₹25 हजार से ₹10 लाख तक का सफर

ये भी पढ़ें: CM की घोषणा के बावजूद नहीं मिली मदद, आपदा में बेघर हुए प्रभावितों का कैसे बनेगा अशियाना?

Last Updated : February 19, 2026 at 5:46 PM IST