ETV Bharat / state

छात्र उदित राज मौत मामलाः अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे परिजन, कोडरमा पुलिस से न्याय की लगा रहे गुहार

कोडरमा में छात्र उदित राज मौत मामले की जांच की मांग को लेकर परिजन अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गए हैं.

DEATH OF STUDENT UDIT RAJ
धरना पर बैठे परिजन (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : June 1, 2026 at 7:20 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कोडरमा: झुमरी तिलैया स्थित निजी स्कूल के हॉस्टल में रहने वाले छात्र उदित राज की संदेहास्पद मौत को लेकर कार्रवाई की मांग तेज हो गई है. मामले में आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार से उसके परिजन अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं.

जिला समाहरणालय के बाहर धरना स्थल पर हाथों में तख्तियां लेकर उसके परिजन और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता धरने पर बैठे हैं और मामले की उच्च स्तरीय जांच के साथ दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

परिजन और एसपी का बयान (Etv Bharat)

बता दें कि 3 मई को हॉस्टल के कमरे में उदित राज का शव मिला था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग के साथ शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान भी पाए गए थे. धरना पर बैठे रवि शंकर यादव ने कहा कि घटना के तकरीबन 1 महीने बीतने को है, लेकिन अब तक पुलिस हॉस्टल के वार्डन और इंचार्ज को गिरफ्तार करने के अलावे कांड का उद्भेदन करने में सफल नहीं हो पाई है और न ही उसके मौत के कारणों का पता चल पाया है.

वहीं धरने पर बैठी मृतक छात्र उदित राज की मां ने बताया कि उन्होंने अपने जिगर के टुकड़े को उनके गुरुओं के भरोसे छोड़ दिया था लेकिन गुरु ने ही उसकी हत्या कर उसे आत्महत्या का स्वरूप दे दिया है. उन्होंने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है.