स्वामी आत्मानंद स्कूल की क्लास में फॉल सीलिंग गिरी, बिलासपुर के मगरपारा की घटना
स्कूल प्रबंधन के मुताबिक तीन से चार कक्षाओं और प्रिंसिपल रूम का फॉल सिलिंग छतिग्रस्त हुआ है. संजय यादव की रिपोर्ट.

By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : August 24, 2026 at 8:55 PM IST
बिलासपुर: मगरपारा के स्वामी आत्मानंद डॉ. भीमराव अंबेडकर स्कूल के क्लासरुम की फॉल सीलिंग भरभराकर गिरी पड़ी. गनीमत रही कि जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक्त क्लास में कोई छात्र मौजूद नहीं था. भारी बारिश की वजह से ये हादसा हुआ ऐसा बताया जा रहा है. स्कूल प्रबंधन के मुताबिक तीन से चार कक्षाओं और प्रिंसिपल रूम का फॉल सिलिंग छतिग्रस्त हुआ है.
स्कूल की क्लास में फॉल सीलिंग गिरी
मगरपारा स्थित स्वामी आत्मानंद डॉ. भीमराव अंबेडकर स्कूल के शिक्षक भी ये मान रहे हैं कि बड़ा हादसा होते-होते रह गया. शिक्षकों का कहना है कि जिस क्लास रूम में फॉल सिलिंग गिरी उस कक्ष में हादसे से थोड़ी देर पहले तक बच्चे मौजूद थे, बच्चों की वहां पर पढ़ाई चल रही थी. लोगों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश की वजह से छत पर दबाव बढ़ा और फॉल सिलिंग भरभराकर गिर पड़ी. शिक्षकों ने बताया कि कुछ हिस्सा रात में गिरा था जबकि कुछ हिस्सा आज गिरा है.
स्कूल की स्थिति बहुत खराब है. बारिश के दिनों में यहां पानी भी भर जाता है. फॉल सिलिंग गिरने की वजह से आज स्कूल में छुट्टी दे दी गई है. कलेक्टर को घटना की सूचना दे गई है :कुबेर दास कुर्रे, व्याख्याता, भौतिक शास्त्र
सीओ और आयुक्त महोदय को हमने इसके बारे में सूचना दे दी गई है. घटना में कोई घायल नहीं हुआ है. कुछ कक्षों और प्रिंसिपल रूम का फॉल सिलिंग गिरा है : महेंद्र शर्मा शिक्षक व स्कूल के प्रवक्ता
स्कूल के प्रवक्ता व शिक्षक का बयान
स्कूल के प्रवक्ता एवं शिक्षक महेंद्र शर्मा के मुताबिक करीब 3-4 कक्षाओं और प्राचार्य कक्ष की फॉल सीलिंग प्रभावित हुई है. फिलहाल किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है, लेकिन घटना ने स्कूल भवन की सुरक्षा को लेकर चिंता जरूर बढ़ा दी है.
बारिश के चलते हुआ हादसा
इलाके में बारिश अभी जारी है और ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या भवन के दूसरे हिस्से भी सुरक्षित हैं? जिस छत के नीचे बच्चे अपना भविष्य संवारने आते हैं, अगर वही छत अचानक गिर पड़े तो खतरे की गंभीरता समझी जा सकती है. राहत सिर्फ इतनी है कि इस बार एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया.
बिलासपुर में बाघिन का आतंक, जंगल पहुंचे युवक को बनाया शिकार, हरकत में वन विभाग
बिलासपुर शनिचरी मार्केट से हटाया गया अतिक्रमण, हाईकोर्ट के आदेश पर निगम की कार्रवाई
बिलासपुर में आईपीटीवी और ओटीटी के नाम पर ठगी, सिविल लाइन पुलिस जांच में जुटी

