ETV Bharat / state

सोशल मीडिया पर दोस्ती कर वीडियो कॉल से लिए स्क्रीनशॉट, फिर महिला की ही फर्जी आईडी बनाकर किया वायरल

वीडियो कॉल के लिए दबाव बनाकर स्क्रीनशॉट लेता था आरोपी, पुलिस ने आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार किया है.

woman photo viral case
सोशल मीडिया पर दोस्ती कर वीडियो कॉल से लिए स्क्रीनशॉट (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : March 15, 2026 at 6:46 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कवर्धा: जिले के पंडरिया ब्लॉक के थाना कुंडा क्षेत्र में सोशल मीडिया के जरिए एक महिला को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गुजरात के सूरत शहर से गिरफ्तार किया और अब जेल भेज दिया है.

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता अपने परिजनों के साथ थाना कुंडा पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. उसने बताया कि कुछ समय पहले उसकी सोशल मीडिया के माध्यम से आरोपी से दोस्ती हुई थी. दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और बाद में उन्होंने एक-दूसरे के मोबाइल नंबर भी ले लिए.

वीडियो कॉल कर लिए स्क्रीनशॉट

कुछ समय बाद आरोपी ने पीड़िता पर वीडियो कॉल करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया. वह पीड़िता को धमकाकर अश्लील वीडियो कॉल करने के लिए मजबूर करता था. इसी दौरान आरोपी वीडियो कॉल के स्क्रीनशॉट लेकर अपने मोबाइल में सेव कर लेता था.

वायरल करने की धमकी

आगे जब पीड़िता ने वीडियो कॉल करने से मना कर दिया तो आरोपी उसे धमकाने लगा कि वह उसके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा. इसके लिए आरोपी ने महिला की फर्जी आईडी बनाई थी. इससे परेशान होकर पीड़िता ने अपने परिवार के साथ थाने में शिकायत दर्ज कराई.

लोकेशन ट्रेस पर गुजरात पहुंची पुलिस

शिकायत मिलने के बाद थाना कुंडा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस ने साइबर क्राइम की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की और एक टीम बनाकर गुजरात के सूरत भेजा. वहां से 34 वर्षीय आरोपी को डिडौली थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पंडरिया लाई और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया. थाना प्रभारी विमल लवानिया ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए अश्लील वीडियो कॉल और धमकी देने के मामले में पुलिस ने साइबर टीम की मदद से आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है.

कवर्धा का सत्यम हत्याकांड: डांस टीचर का मर्डर करने वालों का सुराग देने पर मिलेगा इनाम
नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास पर आरोपी को 7 साल की सजा, पेंड्रारोड न्यायालय का सख्त फैसला
भोरमदेव महोत्सव 2026: ग्राम छपरी में होगा भव्य 1 दिवसीय आयोजन, बड़े कलाकार होंगे शामिल