क्या चंडीगढ़ में मोहर्रम पर 26 जून को छुट्टी रहेगी, चंडीगढ़ प्रशासन ने बताया असली सच
क्या चंडीगढ़ में 26 जून को मोहर्रम के मौके पर छुट्टी की घोषणा की गई है. आखिर सच क्या है.

Published : June 25, 2026 at 11:10 PM IST
चंडीगढ़ : सोशल मीडिया पर 26 जून (शुक्रवार) को मुहर्रम के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने का एक आदेश तेजी से वायरल हो रहा है. इस बीच चंडीगढ़ प्रशासन ने इसे पूरी तरह फर्जी और भ्रामक बताया है.
भरोसा ना करें : प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 26 जून को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने संबंधी कोई भी आदेश जारी नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा दस्तावेज प्रशासन की ओर से जारी नहीं किया गया और उस पर भरोसा नहीं किया जाना चाहिए. प्रशासन ने लोगों, सरकारी कर्मचारियों और सभी संबंधित पक्षों से अपील करते हुए कहा है कि वे बिना पुष्टि किए ऐसे किसी भी आदेश को ना तो साझा करें और ना ही उस पर विश्वास करें.

सत्यता की जांच जरूरी : प्रशासन ने कहा कि अवकाश या अन्य सरकारी आदेशों से जुड़ी सभी आधिकारिक सूचनाएं केवल अधिकृत माध्यमों से ही जारी की जाती हैं. किसी भी जानकारी की पुष्टि के लिए लोगों को केवल सरकारी वेबसाइटों और आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी आदेशों पर ही भरोसा करना चाहिए. प्रशासन ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे फर्जी दस्तावेज लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा कर सकते हैं. इसलिए किसी भी सूचना को आगे भेजने से पहले उसकी सत्यता की जांच करना जरूरी है.

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App
ये भी पढ़ें : 10 साल बाद फिर मनाया गया चंदन फेस्टिवल, 800 साल से मुहर्रम के साथ मनाया जाता है यह उत्सव
ये भी पढ़ें : मुहर्रम के जुलूस के दौरान युवकों ने पाकिस्तान के समर्थन में लगाए नारे, 33 गिरफ्तार
ये भी पढ़ें : हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल है सेठ मोहन अग्रवाल का परिवार, 1963 से बना रहा ताजिया

