ETV Bharat / state

हजारीबाग में नकली शराब रैकेट का भंडाफोड़, 53 पेटी विदेशी शराब जब्त

हजारीबाग में मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है. मौके से एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है.

fake-liquor-racket-busted-in-hazaribag-and-foreign-liquor-seized
छापेमारी में जब्त शराब (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : January 8, 2026 at 3:04 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

हजारीबाग: हजारीबाग बिहार के गया जी का सीमावर्ती जिला है. यही कारण है कि अवैध शराब के कारोबारी इस क्षेत्र का उपयोग गोरखधंधा के लिए करते हैं. हाल के दिनों में जिला प्रशासन और उत्पाद विभाग ने संयुक्त कार्रवाई में कई अवैध कारोबारियों के गोरखधंधा को नेस्तनाबूद कर दिया है. एक बार फिर विभाग ने हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के आरा भुसाई गांव में संचालित मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. जिसमें एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है. वहीं, भारी मात्रा में नकली शराब बनाने का समान बरामद हुआ है.

जानकारी देते सहायक उत्पाद आयुक्त (Etv Bharat)

अवैध शराब मामले में जारी रहेगी कार्रवाई

इस मामले में सहायक उत्पाद आयुक्त शिव कुमार साहू ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में 53 पेटी नकली विदेशी शराब जब्त की गई है. जिसकी अनुमानित कीमत 7 से 8 लाख रुपये आंकी गई है. छापेमारी के दौरान शराब निर्माण और तस्करी में प्रयुक्त सामग्री भी बरामद किया गया है.

उन्होंने बताया कि जब्त शराब को दो वाहनों, जिनमें एक लग्जरी वाहन शामिल है, के माध्यम से परिवहन किया जा रहा था. इस दौरान एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है. उत्पाद विभाग का कहना है कि अवैध शराब निर्माण और तस्करी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

नकली शराब बनाने का बदल रहा ट्रेंड

सहायक उत्पाद आयुक्त शिवकुमार साहू का कहना है कि इन दोनों अवैध शराब व्यवसाय में नये-नये हथकंडा अपनाकर गोरखधंधा चला रहे हैं. लग्जरियस गाड़ी का उपयोग शराब ढोने के लिए किया जा रहा है. ताकि पुलिस और विभाग को भ्रमित किया जा सके. माफिया पहले एक घर पर नकली शराब बनाया करते थे. अब यह ट्रेंड भी बदल रहा है. छोटे-छोटे यूनिट अलग-अलग घरों में तैयार किया जाता है. नकली शराब अलग-अलग खेप में निकाला जाता है.

पुलिस और विभाग हमेशा गोपनीय सूचना पर काम करते हुए ऐसे लोगों को गिरफ्तार करती है. उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति जो अवैध शराब का कारोबार करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. नकली शराब सेहत के लिए नुकसानदेह है ही, दूसरी और राजस्व का भी नुकसान होता है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि जब भी शराब का सेवन करें तो सरकारी दुकान से ही खरीदारी करें.

ये भी पढ़ें: गढ़वा में पुलिस ने कंटेनर से जब्त की 25,400 बोतल शराब, एक करोड़ से ज्यादा आंकी गई कीमत

धनबाद में अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़! मौके पर फरार हुए संचालक

पलामू के एनवा मैनवा जंगल मे पकड़ी गई शराब की फैक्ट्री! बिहार जाती थी अवैध शराब