ETV Bharat / state

नूंह में झाड़ फूंक करने वाला फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम ने की संयुक्त कार्रवाई

Fake doctor Arrested in Nuh: स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस की टीम के साथ मिलकर छापेमारी kj

Fake doctor Arrested in Nuh
Fake doctor Arrested in Nuh (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : January 8, 2026 at 8:39 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

नूंह: तावडू उपमंडल के निजामपुर गांव में स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस की टीम के साथ मिलकर छापेमारी की. इस दौरान पुलिस की टीम ने बिना किसी मेडिकल डिग्री के झाड़ फूंक कर मरीजों के इलाज का ढोंग करने वाले शख्स को गिरफ्तार किया. आरोपी की पहचान परवेज के रूप में हुई है.

नूंह में फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार: जिला पीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉक्टर मनप्रीत सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सदर थाना तावडू पुलिस की मदद से गुरुवार दोपहर गांव निजामपुर में छापा मारा. मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि परवेज नीम की टहनी और एक बोतल में भरे तरल पदार्थ का इस्तेमाल कर मरीजों का झाड़-फूंक कर रहा था. वहां 25-30 मरीजों की लंबी कतार लगी हुई थी.

नूंह में झाड़ फूंक करने वाला फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार (Etv Bharat)

झाड़ फूंक से करता था इलाज का ढोंग: पूछताछ में परवेज ने स्वीकार किया कि उसके पास कोई मेडिकल डिग्री या इलाज की योग्यता नहीं है. वो ये काम 'वरदान' के रूप में करता है. पुलिस को मौके पर एक प्लास्टिक की टोकरी में कुछ नकदी भी मिली, जिसके बारे में परवेज ने कहा कि "मरीज अपनी मर्जी से पैसे देते हैं और मैं इन्हें दान कर देता हूं," लेकिन दान का कोई सबूत नहीं दिखा सका. टीम ने टोकरी में रखे पैसे को जब्त कर सील किया, परवेज का मोबाइल फोन कब्जे में लिया और स्पॉट मेमो तैयार कर सभी सामान पुलिस के हवाले कर दिया.

'ये कार्रवाई अंधविश्वास पर लगाम लगाने की मुहिम': डॉक्टर मनप्रीत सिंह ने सदर थाना तावडू में इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार "परवेज रोजाना 500-700 मरीजों का इलाज करता था, जिससे गांव में भारी भीड़ जमा होती थी. विभाग ने इसे अवैध चिकित्सा पद्धति करार देते हुए सख्त कार्रवाई की है. पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है. ये कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग की ओर से अवैध चिकित्सा और अंधविश्वास पर लगाम कसने की मुहिम का हिस्सा है."

ये भी पढ़ें-