ETV Bharat / state

जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: तीन आरोपी गिरफ्तार, 500-500 रुपए के 103 नोट बरामद

नाकाबंदी को देख आरोपी भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया.

Accused in police custody
पुलिस गिरफ्त में आरोपी (ETV Bharat Jhalawar)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : February 20, 2026 at 6:25 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

झालावाड़: जिले के मनोहर थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान जाली नोट गिरोह के तीन बदमाशों को धर दबोचा. आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 500-500 रुपए के करीब 103 जाली नोट बरामद किए हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मामले में एसपी अमित कुमार ने बताया कि राजस्थान में जाली मुद्रा के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस मुख्यालय के निर्देश मिले हैं. इसी क्रम में मनोहरथाना थानाधिकारी महेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम दांगीपुरा मोड़ पर मुस्तैदी से नाकाबंदी कर रही थी. इसी बीच अकलेरा रोड से बाइक पर सवार तीन संदिग्ध युवकों को देख पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया. पुलिस को देख तीनों युवक ने भागने की कोशिश की और बाइक घुमा फरार होने लगे, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें मौके पर ही डिटेन कर लिया.

पढ़ें: राजसमंद: नकली नोट छापते दो युवक गिरफ्तार, प्रिंटर और जाली नोट जब्त

एसपी ने बताया कि जब तीनों युवकों की गहनता से तलाशी ली गई, तो उनके पास से भारतीय मुद्रा के 500-500 मूल्य के 103 जाली नोट बरामद हुए. उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जाली नोटों के साथ नकली नोटों के परिवहन में काम में ली जारी बाइक को भी जब्त कर लिया है. पकड़े गए आरोपियों की पहचान कमल सिंह तंवर, रामचरण उर्फ कालू तंवर और देवसिंह तंवर के रूप में हुई. मनोहर थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है. पुलिस आरोपियों से यह पता लगाने में जुटी है कि नकली नोटों की छपाई कहां हो रही थी और इनके तार और किन-किन गिरोहों से जुड़े हैं.