ETV Bharat / state

500 के नकली नोट फागुन मेले में पहुंचने की खबर, दंतेवाड़ा पुलिस ने दुकानदारों को किया अलर्ट

दंतेवाड़ा एएसपी आर के वर्मा ने कहा, पुलिस को सूत्रों से पता चला है कि नकली नोट यहां खपाने की कोशिश हो रही है.

FAKE CURRENCY AT PHAGUN MELA
दंतेवाड़ा पुलिस ने दुकानदारों को किया अलर्ट (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 13, 2026 at 12:36 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

दंतेवाड़ा: एएसपी आर के वर्मा ने कहा है कि विश्व प्रसिद्ध फागुन मेले में भोले भाले आदिवासियों को ठगने की कोशिश की जा रही है. कुछ लोग नकली नोट मेले में खपाने की कोशिश कर रही हैं. एएसपी ने कहा कि सूत्रों के जरिए उनको ये जानकारी मिली है. एएसपी ने ये भी बताया कि अभी तक नकली नोट मिलने या पकड़े जाने की कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है, न ही किसी ने इस संबंध में कहीं कोई शिकायत दर्ज कराई है.

फागुन मेले में नकली नोट की एंट्री

दंतेवाड़ा पुलिस ने बताया कि सूत्रों से मिली जानकारी को गंभीरता से लेकर जांच पड़ताल की जा रही है. एएसपी ने कहा कि शिकायत मिलती है, तो जांच के लिए एक विशेष एसआईटी गठित की जाएगी, जो इस मामले की जांच करेगी. पुलिस ने दावा किया कि अगर नकली नोट के स्रोत का पता चलता है, तो संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा. एएसपी आर के वर्मा ने कहा कि जिले के सभी दुकानदारों को सतर्क रहने और जागरूक करने का काम भी किया जा रहा है. दंतेवाड़ा पुलिस ने अपील करते हुए कहा कि दुकान पर पैसे लेते वक्त दुकानदार अतिरिक्त सावधानी बरतें. बिना नोट की जांच किए नहीं लें. इसके साथ ही कोई भी संदिग्ध शख्स अगर किसी को नजर आए, तो तुरंत पुलिस को खबर दें. पुलिस ने कहा कि हम हर छोटी बड़ी इनपुट को गंभीरता से ले रहे हैं.


पुलिस रख रही हर किसी पर पैनी नजर

दंतेवाड़ा पुलिस ने बताया कि नकली नोटों के बाजार में आने से न सिर्फ हमारी अर्थव्यवस्था को चोट पहुंचती है, बल्कि बाजार में नकली नोटों के चलने से दुकानदारों को भी नुकसान होता है. इसके साथ ही लोग बड़े नोट लेने से डरने लगते हैं. पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे नकली नोट मिलने की स्थिति में तुरंत नजदीकी थाने में जानकारी दें, ताकि समय रहते आरोपियों पर कार्रवाई की जा सके. पुलिस ने आश्वासन दिया कि इस मामले में होने वाली सभी आगे की कार्रवाईयों को लेकर समय-समय पर जानकारियां सार्वजनिक की जाएंगी, ताकि नागरिकों को सही और सटीक जानकारी मिलती रहे.

500 रुपये के नकली नोटों की पहचान
नकली नोटों की पहचान करना मुश्किल हो सकता है, लेकिन भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने असली 500 रुपये के नोटों की पहचान करने में मदद करने के लिए कुछ टिप्स दिए हैं.

  • साइज- मूल नोट का आकार 66 मिमी x 150 मिमी है.
  • डिनॉमिनेशन- 500 देवनागरी लिपि में मुद्रित है.
  • चित्र- महात्मा गांधी का चित्र बीच में प्रमुखता से प्रदर्शित है.
  • माइक्रो लेटर- भारत और INDIA शब्द सूक्ष्म अक्षरों में लिखे गए हैं.
  • सुरक्षा धागा- रंग बदलने वाला सुरक्षा धागा तिरछा करने पर हरे से नीले रंग में बदल जाता है.
  • वॉटरमार्क- प्रकाश के सामने रखने पर गांधी के चित्र और इलेक्ट्रोटाइप 500 का वॉटरमार्क दिखाई देता है.
  • रंग बदलने वाली स्याही- नोट पर नीचे दाईं ओर 500 रुपये के चिह्न तिरछा करने पर हरे से नीले रंग में बदल जाते हैं.
  • अशोक स्तंभ- अशोक स्तंभ का प्रतीक दाईं ओर मौजूद है.
  • स्वच्छ भारत लोगो- स्वच्छ भारत लोगो और नारा नोट पर छपा हुआ है.

Fake notes in Raipur bank: रायपुर के बैंक में जमा होते रहे नकली नोट

दुर्ग में नकली नोट बनाने वाले दंपती गिरफ्तार, प्रिंटर समेत फेक करंसी जब्त

धनतेरस पर नकली नोटों का सौदागर गिरफ्तार, बस्तर के इस जिले से हुई गिरफ्तारी