मजदूर का बेटा बना स्टेट में इंटर साइंस का सेकंड टॉपर! फैजान आलम ने कई चुनौतियों का किया सामना
पलामू के फैजान आलम ने इंटर साइंस की परीक्षा में राज्यभर में दूसरा स्थान हासिल किया है.

Published : May 7, 2026 at 6:00 AM IST
पलामू: जिले के पाटन थाना क्षेत्र के गमहेथा में रहने वाले फैजान आलम ने इंटर साइंस की परीक्षा में राज्य भर में दूसरा स्थान हासिल किया है. फैजान को इंटर साइंस की परीक्षा में 483 अंक मिले हैं और राज्य भर में दूसरा स्थान प्राप्त किया है. फैजान आलम, पलामू के पाटन प्रखंड के आर प्लस टू हाई स्कूल के छात्र हैं.
घर के काम के साथ करते थे पढ़ाई
वहीं फैजान के पिता शकील अहमद, गुजरात में मजदूरी करते हैं. फैजान दो भाइयों में सबसे बड़े हैं. फैजान की मां कौसर बानो गंभीर रूप से बीमार रहती है. पिता के बाहर रहने के बाद फैजान घर की जिम्मेदारी भी संभालते हैं और पढ़ाई करते हैं. फैजान का सपना है कि वह जेपीएससी की परीक्षा में पास करके अधिकारी बने और राज्य की सेवा करें. राज्य भर में दूसरा स्थान मिलने के बाद फैजान के गांव में खुशी का माहौल है. ग्रामीण फैजान के साथ उसकी खुशियों में शामिल हो रहे हैं और उन्हें भी बधाई दे रहे हैं.
अधिकारी बनना चाहते हैं फैजान
फैजान बताते हैं कि घर की बीमारी के साथ-साथ में पढ़ाई करते थे, जब भी समय मिलता था वह पढ़ते थे. फैजान ने बताया कि वह जेपीएससी के परीक्षा पास करके अधिकारी बनकर राज्य की सेवा करना चाहते हैं. वही फैजान की मां कौशर बानो ने बताया कि उन्हें बेहद खुशी हो रही है कि उनके बेटे ने पढ़ाई में अच्छा किया है, वह चाहती है कि उनका बेटा अधिकारी बने.
गांव में खुशी का माहौल
पाटन के जिला परिषद सदस्य संग्राम सिंह ने फैजान को बधाई देते हुए कहा कि यह खुशी की बात है कि ग्रामीण इलाके के बच्चे भी टॉप कर रहे हैं. फैजान इलाके के बच्चों के लिए रोल मॉडल बनेगा. नौडीहा पंचायत के मुखिया रंजीत सिंह ने कहा कि बेहद खुशी हो रही है कि उनके इलाके के बच्चे ने टॉप किया है.
ये भी पढ़ें- अंकित कुमार जैक बारहवीं की परीक्षा में बने राज्य के सेकंड टॉपर, आईएएस बनकर करना चाहते है देश सेवा
JAC Inter Topper: आर्थिक कठिनाइयों के बीच चमकी सफलता, छोटी कुमारी बनी आर्ट्स स्टेट टॉपर

