ETV Bharat / state

आमेर महल के होमगार्ड की ईमानदारी, ओडिशा के सैलानी का बैग तलाशा और सुरक्षित लौटाया, इसमें थी एक लाख नकदी

आमेर महल में ड्यूटी पॉइंट पर तैनात होमगार्ड फैजल खान ने पर्यटक का रुपयों और कीमती सामान से भरा बैग ढूंढ निकाला.

Amer Fort Home Guard Faisal Khan returning a bag to a tourist.
पर्यटक को बैग लौटाते हुए आमेर महल का होमगार्ड फैजल खान (Photos : Amer Fort Administration)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : July 3, 2026 at 2:16 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

जयपुर: विश्व प्रसिद्ध आमेर महल के होमगार्ड ने एक लाख रुपए से अधिक नकदी एवं सामान रखा बैग तलाशकर ट्यूरिस्ट को लौटाया और अपनी ईमानदारी का परिचय दिया. ओडिशा से घूमने आए सैलानी का बैग आमेर महल में गुम हो गया. बैग में 1,06,000 रुपए नकदी और अन्य कीमती सामान था. ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड फैजल खान ने नोटों से भरा बैग और कीमती सामान ढूंढकर पर्यटक को सुरक्षित लौटा दिया. इससे खुश पर्यटक ने वीडियो बनाकर धन्यवाद ज्ञापित किया.

आमेर महल के अधीक्षक राकेश छोलक ने बताया कि ओडिशा के नित्यानंद साहू गुरुवार देर शाम आमेर महल घूमने आए थे. रात होने पर पर्यटक का बैग आमेर महल परिसर में गुम हो गया. पर्यटक के बैग में 1,06,000 नकदी और अन्य कीमती सामान रखा था. साहू ने काफी तलाश किया, लेकिन कहीं पर बैग नहीं मिला. उन्होंने आमेर महल प्रशासन को बैग गुम होने की सूचना दी. आमेर महल में ड्यूटी पॉइंट पर तैनात होमगार्ड फैजल खान ने रुपयों और कीमती सामान से भरा बैग ढूंढ निकाला. पर्यटक का बैग आमेर महल में शीशमहल के पास पड़ा था. होमगार्ड फैजल खान ने तुरंत कंट्रोल रूम को सूचित किया. पर्यटक का कीमती सामान और उपयोग से भरा बैग ढूंढकर सुरक्षित पर्यटक को लौटाया.

बैग पाकर खुश हुए सैलानी ने वीडियो के जरिए जताया होमगार्ड फैजल का आभार (Video: Amer Fort Administration)

पढ़ें:ईमानदारी की मिशाल: प्रोग्रामर ने जैसलमेर में बुजुर्ग को लौटाया कैश से भरा बैग

छोलक ने बताया कि पर्यटक अपना कीमती सामान और रुपयों से भरा बैग वापस पाकर खुशी से झूम उठा. साहू ने खुशी जाहिर करते हुए वीडियो बनाकर होमगार्ड और आमेर महल प्रशासन का धन्यवाद दिया.छोलक ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध आमेर महल में रोजाना हजारों पर्यटक आते हैं. आमेर महल की खूबसूरती और कला पर्यटकों को खूब पसंद आती है.सुरक्षा के लिहाज से आमेर महल में होमगार्ड जवान तैनात रहते हैं. साथ ही जगह-जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं ताकि पर्यटकों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो.

पढ़ें:बाड़मेर में रेस्टोरेंट मालिक ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 5 लाख नकदी से भरा बैग लौटाया