ETV Bharat / state

बीकानेर में फागणिया फुटबॉल: पीएम मोदी, प्रेमानंद महाराज और संतों का स्वांग रचकर आए स्थानीय

पिछले 28 सालों से होली के मौके पर बीकानेर में फागणिया फुटबॉल का आयोजन किया जाता है.

Local man in the impersonation
स्वांग में स्थानीय व्यक्ति (ETV Bharat Bikaner)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : February 28, 2026 at 9:33 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बीकानेर: शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रेमानंद महाराज, महाराणा सांगा, एलियन भगवान शिव, भगवान विष्णु के साथ ही अलग-अलग संत–महात्मा और बॉलीवुड कलाकार सहित प्रमुख लोगों के स्वांग रचकर लोग धरणीधर ग्राउंड में आयोजित 'फागणिया फुटबॉल' में पहुंचे. बीकानेर में पिछले करीब 28 सालों से होली के मौके पर फागणिया फुटबॉल के नाम से एक मैच का आयोजन होता है. इसमें खेल से ज्यादा इन खिलाड़ियों की विचित्र वेशभूषा को देखने के लिए लोग आते हैं. दरअसल ये फुटबॉल मैच सिर्फ खेल नहीं, बल्कि मनोरंजन और हास्य का संगम होता है.

मस्ती का जरिया: शहर के धरणीधर ग्राउंड में जब खिलाड़ी मैदान पर उतरे, तो लोग उनके पीछे-पीछे भागते हुए नजर आए. लोगों में फोटो खिंचवाने का क्रेज देखने को मिला. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रूप धरकर आए व्यक्ति ने कहा कि फागणिया फुटबॉल मैच केवल मस्ती के लिए खेला जाता है. हर रोज की तनाव की जिंदगी से रिलेक्स के लिए इस आयोजन में लोग जुड़ते हैं.

फागणिया फुटबॉल में नजर आए स्वांग धरे स्थानीय (ETV Bharat Bikaner)

पढ़ें: फागणिया फुटबॉल : बीकानेर की होली में हंसी और खेल का धमाल, मैच खेलने पहुंचे पीएम-राष्ट्रपति और फिल्मी सितारे

'हर व्यक्ति मस्ती के मूड में': कांतावीर के स्वरूप में आए व्यक्ति ने कहा कि होली हमारे लिए मस्ती का त्यौहार है. हम मस्ती का कोई भी पल छोड़ना नहीं चाहते. इस ग्राउंड में हर व्यक्ति मस्ती के मूड में है और यही असली होली है. वही संत के रूप में आए युवक का कहना था कि हमारी संस्कृति में संत महत्वपूर्ण हैं और आजकल युवा फैशन में जकड़ा हुआ है. इसलिए मैं संत के रूप मैं आया हूं, ताकि लोगों में यह मैसेज दूं कि सनातन संस्कृति को आगे बढ़ने का काम करें.

Locals in the guise of Maharana Sanga
महाराणा सांगा के स्वांग में स्थानीय (ETV Bharat Bikaner)

पढ़ें: बीकानेर में आयोजित फुटबॉल मैच में पहुंचे पीएम मोदी, केजरीवाल, ममता बनर्जी, भगवंत मान के साथ ही ये देवी-देवता - Holi 2024

'हर कोई मुस्कुराता नजर आया': दरअसल फागणिया फुटबॉल के इस आयोजन में इस बार ज्यादा संख्या में लोगों की उपस्थिति देखने को मिली. अलग-अलग स्वांग रचकर आए लोगों के चलते फुटबॉल मैच तो केवल बहाना रहा और लोगों ने खेलने आए खिलाड़ियों के साथ सेल्फी ली और वीडियो बनाए. हर किसी के चेहरे पर मुस्कुराहट देखने को मिली. खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए पूर्व मंत्री बीडी कल्ला, विधायक जेठानंद व्यास भी ग्राउंड में पहुंचे.