ETV Bharat / state

कोटा से दिल्ली के लिए खोला गया एक्सप्रेसवे, लेन बदल जिगजैग के साथ जा सकेंगे...वापसी के लिए इंतजार

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से कोटा से दिल्ली सीधा जुड़ गया है. काफी इंतजार के बाद यह सफर शुरू हुआ है.

Kota Delhi Expressway
कोटा से दिल्ली के लिए खोला गया एक्सप्रेसवे... (ETV Bharat Kota)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : February 27, 2026 at 2:22 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

कोटा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से कोटा से दिल्ली सीधा जुड़ गया है. काफी इंतजार के बाद यह सफर शुरू हुआ है. हालांकि, लबान से कुश्तला के बीच में वाहनों को पहले एक लेन पर चलना होगा, फिर दूसरे पर उन्हें डायवर्ट किया जाएगा, फिर वापस पहली लेन पर आना होगा. ऐसे में जिगजैग बनाते हुए वह सवाई माधोपुर तक का सफर करेंगे.

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के दौसा पीआईयू के प्रोजेक्ट डायरेक्टर भरत सिंह जोईया का कहना है कि हमने उच्च अधिकारियों सहमति लेने के बाद इसे शुरू करवा दिया है. इसमें केवल कोटा से लबान तक का रास्ता पहले चालू था, लेकिन लबान से सवाईमाधोपुर के कुश्तला तक 44 किलोमीटर के हिस्से में शुरू नहीं हुआ था, जिसे चालू करवा दिया है. अब कोटा से सीधा कुश्तला तक चालू करवा दिया है. जबकि कुश्तला से दिल्ली तक का रास्ता पहले ही आने और जाने का चालू है. वहीं, कुश्तला से लबान वापस आने वाला रास्ता अभी चालू नहीं है, यह अप्रैल तक शुरू होगा. दूसरी तरफ कोटा से सवाई माधोपुर सवा घंटे में ही पहुंच रहे हैं. पहले जहां पर दूसरे रास्तों से ढाई घंटे का समय लग रहा था.

काफी इंतजार के बाद शुरू हुआ सफर, सुनिए और देखिए... (ETV Bharat Kota)

लबान से कुस्तला 44 किलोमीटर : पीडी भारत सिंह जोईया का कहना है कि NE-4 पर कुश्तला 292 किलोमीटर पर है. यहां से 44 किलोमीटर लबान है. इसके बीच हरदेवपुरा तक पीआईयू दौसा का एरिया है. यह चैनेज 318 है, जबकि लबान चेंज 336 पर है. हरदेवपुरा से लबान 18 किमी है. इसे हमने पहले ट्रायल बेस पर चलाया था और अब इसे कंफर्म चला दिया है. इस पर टोल भी जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा. अभी यहां से वाहन बिना टोल दिए गुजर रहे हैं. केवल उन वाहनों का रजिस्ट्रेशन लिया जा रहा है, जो यहां से गुजर रहे हैं. इनमें भारी वाहन भी शामिल है.

अभी एक तरफा ट्रैफिक, सुरक्षा के लिए जगह-जगह डायवर्जन चिन्ह और होमगार्ड : भरत सिंह जोईया का कहना है कि लबान से कुश्तला के बीच में हमने होमगार्ड की तैनाती भी की है, ताकि वाहनों चालकों को किसी तरह की सुविधा नहीं हो. सभी डायवर्जन वाली जगह पर पर्याप्त दिशा सूचक भी लगा चुके हैं. एक्सप्रेसवे पर 120 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से वाहन चल रहे हैं.

Kota Delhi Expressway
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से कोटा से दिल्ली सीधा जुड़ गया है... (ETV Bharat Kota)

ग्रामीणों को मिली राहत : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के एक तरफा शुरू होने से कई कस्बों व गांव के लोगों को राहत मिली है. पहले जहां वाहन कुश्तला से नेशनल हाईवे एक 148डी पर उनियारा से हिंडोली के बाद नेशनल हाईवे 52 पर होकर हिंडोली से कोटा पहुंच रहे थे. वहीं, शेष वाहन कुश्तला से कोटा लालसोट मेगा हाईवे से इंद्रगढ़ व लाखेरी होते हुए लबान आ रहे थे. इन रूटों पर ट्रैफिक बढ़ गया था और ग्रामीण जाम से भी परेशान हो रहे थे. अब एक तरफा ट्रैफिक शुरू होने से यात्रियों को राहत मिल गई है. यहां पर यातायात का दबाव कम हो गया है.

पढ़ें : दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे से कोटा से दिल्ली पहुंचेंगे महज 5 घंटे में, 15 रुपए टोल, इसी माह से होगा स्टार्ट

हाई टेंशन लाइन ने बढ़ा रखी है समस्या : सवाई माधोपुर से लबान इंटरचेंज तक आने वाले वाहनों की बात करते हुए पीडी जोईया का कहना है कि पैकेज नम्बर ह तक 26 किलोमीटर के एरिया में अभी काम चल रहा है. यहां पर पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन की हाई टेंशन लाइनों को शिफ्ट करना है. एक पोल में एक्सप्रेस वे के नजदीक आ रहा है, जिसको हटाकर चार पोल लगाने हैं. यह काम कुछ समय और लगा. हालांकि, इस 26 किलोमीटर के एरिया पर हम अभी टोल शुरू नहीं कर रहे हैं.

जल्द शुरू होगा इस सेक्शन पर टोल : फिलहाल, वाहनों को लबान पर नीचे उतरकर दोबारा एक्सप्रेस पर चढ़ना पड़ रहा है. इसमें लबान से हरदेवपुरा तक 18 किलोमीटर का एरिया कोटा पीआईयू के अधीन है. जल्द ही इस पर कोटा पीआईयू टोल वसूलेगा. अभी केवल वाहनों का रजिस्ट्रेशन करने के बाद उन्हें आगे भेजा जा रहा है. जबकि हरदेवपुरा से कुश्तला के 26 किलोमीटर पर अभी टोल वसूली शुरू नहीं होगी.