ETV Bharat / state

पानीपत गीता यूनिवर्सिटी के कैफे में जोरदार धमाका, सिलेंडर ब्लास्ट की आशंका, तीन लोग झुलसे

गीता यूनिवर्सिटी कैफे में ब्लास्ट से तीन लोग झुलस गए. तीनों का इलाज जारी है.

Panipat Geeta University blast
गीता यूनिवर्सिटी के कैफे में जोरदार धमाका (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : February 23, 2026 at 3:45 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पानीपत: गीता यूनिवर्सिटी के कैफे नंबर 14 में रविवार रात अचानक धमाका हुआ और आग लग गई. इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. धमाका इतना तेज था कि आसमान तक आग की लपटें उठती दिखाई दीं और कैफे में रखा सामान उछलकर गिरा. इस हादसे में तीन रसोई कर्मचारी झुलस गए. मौके पर मौजूद छात्राओं ने आग और धमाके का वीडियो रिकॉर्ड किया.

Panipat Geeta University blast
गीता यूनिवर्सिटी के कैफे में धमाका (ETV Bharat)

छात्राओं ने बताया कैसा था मंजर: मौके पर मौजूद छात्रा ने कहा कि, “हम सब वहीं थे, अचानक जोरदार धमाका हुआ. आग इतनी तेजी से फैल गई कि डर के मारे हमें तुरंत बाहर भागना पड़ा. अगर हम थोड़ी देर और अंदर रहते तो खतरा बहुत बढ़ जाता." वहीं, आग के वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि आग की लपटें और धुआं चारों तरफ फैल गया था. छात्राओं का कहना था कि परिसर में उस समय बहुत सारे छात्र रात का खाना खा रहे थे, तभी अचानक धमाका हुआ.

पानीपत गीता यूनिवर्सिटी के कैफे में जोरदार धमाका (ETV Bharat)
Panipat Geeta University blast
सिलेंडर ब्लास्ट की आशंका (ETV Bharat)

सिलेंडर ब्लास्ट की आशंका: प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रसोई में गैस सिलेंडर से गैस रिसाव हुआ, जिससे आग लगी और सिलेंडर में विस्फोट हुआ. धमाके की आवाज पूरे कैंपस में सुनी गई. एक छात्र ने बताया, “धमाका इतना बड़ा था कि छत पर रखा सामान हवा में उछल गया. सभी छात्र डर के मारे इधर-उधर भागते रहे.”

Panipat Geeta University blast
तीन लोग झुलसे (ETV Bharat)

घायलों का इलाज जारी: इस हादसे में तीन रसोई कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए. उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उपचार शुरू कर दिया.

पुलिस ने शुरू की जांच: इस पूरे मामले में इसराना थाना प्रभारी महिपाल ने बताया कि, “प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शॉर्ट सर्किट या सिलेंडर ब्लास्ट के कारण यह हादसा हुआ है. हम सभी साक्ष्यों और वीडियो की जांच कर रहे हैं. फायर ब्रिगेड की मदद से करीब एक घंटे में आग पर नियंत्रण पाया गया.”

ये भी पढ़ें:चंडीगढ़ IDFC फर्स्ट बैंक घोटाला: हरियाणा सरकार ने दो निजी बैंकों में सरकारी खाते बंद करने के दिए निर्देश, कांग्रेस ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग