रांची में उत्पाद विभाग की छापेमारी, 25 हजार लीटर स्प्रिट जब्त, संचालक फरार
रांची में उत्पाद विभाग की छापेमारी में भारी मात्रा में अवैध स्प्रिट जब्त की गई है.

Published : February 21, 2026 at 4:15 PM IST
रांची: उत्पाद विभाग की टीम ने नकली शराब बनाने वाले बड़े सिंडिकेट का खुलासा किया है. रांची के इरबा में एक बड़े गोदाम में नकली शराब बनाने के लिए स्प्रिट का भंडारण किया जा रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने गोदाम में छापेमारी कर 25 हजार लीटर से ज्यादा अवैध स्प्रिट जब्त की है.
बड़े पैमाने किया गया था स्प्रिट का भंडारण
अवैध और नकली शराब के कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग लगातार बड़ी कार्रवाई कर रहा है. शुक्रवार को उत्पाद विभाग की टीम ने रांची के नामकुम और मांडर इलाके में छापेमारी कर अवैध शराब फैक्ट्री का खुलासा करते हुए हजारों लीटर नकली शराब नष्ट की थी. शनिवार को इसी कड़ी में नकली और अवैध शराब बनाने के लिए स्टोर कर रखी गई 25000 लीटर स्प्रिट को उत्पाद विभाग की टीम ने जब्त किया है.

संचालक फरार, एफआईआर दर्ज
उत्पाद विभाग की ओर से जारी प्रेस रिलीज के अनुसार बड़े गोदाम को किराए पर लेकर इसकी आड़ में अवैध शराब बनाने के लिए स्प्रिट का भंडारण किया जा रहा था. उत्पाद विभाग के अनुसार छापेमारी के दौरान गोदाम का संचालन करने वाला व्यक्ति फरार हो गया, लेकिन विभाग ने गोदाम संचालक के बारे में सारी जानकारी जुटा ली है और एफआईआर दर्ज कर ली गई है. जल्द ही गोदाम संचालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें-
स्प्रिट से बनाई जा रही नकली शराब, पलामू में दो साल में 1.5 लाख लीटर अवैध स्प्रिट जब्त
पलामू में पकड़ी गई लाखों की स्प्रिट, दो तस्कर गिरफ्तार
रांची में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, निकाय चुनाव से पहले उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई

