आबकारी विभाग का एक्शन, खेतों में छिपाकर रखा 1000 किलो लहन किया बरामद, दबोचे तस्कर
हरिद्वार में शराब माफियाओं पर आबकारी विभाग ने छापेमारी कर सख्त एक्शन लिया है.

By ETV Bharat Uttarakhand Team
Published : January 5, 2026 at 6:49 AM IST
हरिद्वार: आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने छापेमारी कर पथरी क्षेत्र के जंगल और गन्ने के खेतों छिपाकर रखा गया 1000 किलो कच्ची शराब बनाने का लहन बरामद किया. 46 लीटर कच्ची शराब भी बरामद की और मौके से एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया. ज्वालापुर के सुभाषनगर में भी 67 पव्वे अंग्रेजी शराब और अन्य स्थानों से भी अवैध शराब बनाने की सामग्री बरामद की गई. दोनों शराब तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया, जबकि बरामद लहन को मौके पर ही नष्ट किया गया. वहीं आबकारी विभाग की कार्रवाई से शराब माफियाओं में खलबली मची हुई है.
रविवार को अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने हरिद्वार में बड़ा अभियान चलाया. इस दौरान एक हजार किलो से अधिक लहन को नष्ट किया गया. आबकारी निरीक्षक दर्शन सिंह चौहान के नेतृत्व में पथरी क्षेत्र में कई जगहों पर छापेमारी की गई. आबकारी विभाग की टीम ने डांडी चौक के पास चेकिंग के दौरान एक बाइक से 46 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई. एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया. आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया.
ज्वालापुर के सुभाष नगर क्षेत्र से अंग्रेजी शराब के 67 पव्वे बरामद कर एक और मुकदमा दर्ज किया गया. इसके बाद जिला आबकारी अधिकारी कैलाश चंद्र बिंजोला के निर्देश पर पथरी क्षेत्र के खेतों में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान करीब 500 किलो लहन बरामद किया गया. मौके से एक भट्टी से पांच लीटर अवैध शराब भी बरामद की गई. इसके साथ ही दीनारपुर गांव से सटे जंगल में भी लगभग 500 किलो लहन बरामद किया.
कुल मिलाकर एक हजार लीटर लहन बरामद किया गया है. कच्ची शराब बनाने के लिए शराब तस्करों ने प्लास्टिक के ड्रमों और पॉलीथीन में भरकर लहन को छिपाया था. बरामद लहन को टीम ने मौके पर ही नष्ट कर दिया. जिला आबकारी अधिकारी कैलाश बिंजोला ने बताया कि दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज किए गया हैं. बरामद करीब एक हजार किलो लहन को मौके पर नष्ट किया गया है. अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.
पढ़ें-

