ETV Bharat / state

धमतरी में कांग्रेस का प्रदर्शन, 'एपस्टीन फाइल्स' पर केंद्र सरकार से मांगा जवाब, हरदीप पुरी और PM मोदी का नाम होने का आरोप

धमतरी के गांधी मैदान में महिला कांग्रेस ने पुतला दहन कर प्रदर्शन किया. ‘एपस्टीन फाइल्स’ में नाम पर कार्रवाई की मांग की

Epstein files controversy
धमतरी में कांग्रेस का प्रदर्शन, 'एपस्टीन फाइल्स' पर केंद्र सरकार से मांगा जवाब (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 28, 2026 at 8:41 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

धमतरी: जिले में शनिवार को कांग्रेस ने एपस्टीन फाइल्स मामले में प्रदर्शन किया. शहर के गांधी मैदान में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का पुतला दहन किया गया. प्रदर्शन का नेतृत्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष शास्त्री सोनवानी और अंबिका सिन्हा ने किया.

धमतरी के गांधी मैदान में महिला कांग्रेस ने पुतला दहन कर प्रदर्शन किया (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

‘एपस्टीन फाइल्स’ में बीजेपी नेताओं का नाम आने का आरोप

महिला कांग्रेस ने आरोप लगाया कि कथित ‘एपस्टीन फाइल्स’ में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नाम सामने आया है. इस मामले में कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए कार्यकर्ताओं ने “एपस्टीन फाइल डील पर जवाब दो” जैसे नारे लगाए.

विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री को देश की संप्रभुता और अस्मिता के सवाल पर स्पष्ट रुख रखना चाहिए. अगर मंत्रिमंडल के किसी सदस्य का नाम किसी अंतरराष्ट्रीय विवादित दस्तावेज में आता है, तो सरकार को देश के सामने स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए.- जिलाध्यक्ष तारिणी चंद्राकर

ट्रेड डील और आर्थिक स्थिति पर सवाल

तारिणी चंद्राकर ने आरोप लगाया कि एपस्टीन फाइल के माध्यम से ट्रेड डील की गई, जिससे किसान और मजदूरों को नुकसान हो रहा है. उन्होंने कहा, कि एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है? छोटी-छोटी बातों पर तुरंत कार्रवाई होती है, लेकिन इस मामले में चुप्पी क्यों है?”

उग्र आंदोलन की चेतावनी

महिला कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आज देश की आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी है. महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं और अपराधियों को सजा नहीं मिल रही है. जब तक कार्रवाई नहीं होगी, तब तक हम सदन से लेकर सड़क तक लड़ाई लड़ते रहेंगे.”

यह बहुत दुर्भाग्य की बात है कि देश के उच्च पदों पर बैठे लोग ऐसे मामलों में घिरे हुए हैं. जब तक सच्चाई सामने नहीं आती और कार्रवाई नहीं होती, तब तक हमारा विरोध जारी रहेगा.- शास्त्री सोनवानी, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष

महिला कांग्रेस ने साफ किया कि वह भाजपा के कथित गलत कामों के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रखेगी.

धमतरी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका का हल्लाबोल, कहा- कम वेतन से परेशान और सरकार SIR समेत थोप रही कई काम
धमतरी में गंगरेल बांध के क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने की पहल, दुर्गम इलाकों में नाव से पहुंचे कलेक्टर, अफसरों को दिए निर्देश
धमतरी नगर निगम में कांग्रेस पार्षदों का प्रदर्शन, गुणवत्ताहीन बेलिंग मशीन खरीदी में भ्रष्टाचार का आरोप