ETV Bharat / state

छत्तीसगढ़ डीएमएफ घोटाला, सतपाल छाबड़ा गिरफ्तार, 25 फरवरी तक रिमांड पर भेजे गए

छत्तीसगढ़ डीएमएफ घोटाले में ईओडब्ल्यू और एसीबी ने बड़ी कार्रवाई की है. सतपाल छाबड़ा को गिरफ्तार किया गया है.

Chhattisgarh DMF scam
छत्तीसगढ़ डीएमएफ स्कैम (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 19, 2026 at 7:50 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रायपुर: छत्तीसगढ़ में हुए खनिज न्यास निधि (डीएमएफ) फंड घोटाला मामले में गुरुवार को ईओडब्ल्यू एसीबी ने एक आरोपी सतपाल छाबड़ा को गिरफ्तार किया है. ईओडब्ल्यू एसीबी को 25 फरवरी तक रिमांड मिली है. रिमांड के दौरान ईओडब्ल्यू एसीबी की टीम आरोपी सतपाल छबड़ा से डीएमएफ फंड घोटाला मामले से संबंधित पूछताछ करेगी. पकड़े गए आरोपी सतपाल छाबड़ा को ईओडब्ल्यू एसीबी ने धारा 7 और धारा 12 के तहत गिरफ्तार किया है. उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम सहित 420 और 120 बी के साथ केस दर्ज किया गया है.

ईओडब्ल्यू एसीबी की जांच में कई अहम खुलासे हुए

छत्तीसगढ़ में हुए डीएमएफ फंड घोटाला मामले में ईओडब्ल्यू और एसीबी ने साक्ष्य और दस्तावेज के आधार पर यह कार्रवाई की है. दस्तावेजों की जांच में पाया गया कि डीएमएफ फंड से संचालित कृषि अनुदान के कार्यों में नियमों का उल्लंघन किया गया है. इसमें कई वित्तीय अनियमितता बरती गई है.जिससे शासन को आर्थिक नुकसान पहुंचा है. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी द्वारा सिंडिकेट के साथ मिलकर शासकीय अधिकारी कर्मचारी व्यापारी शामिल थे.आपराधिक षड्यंत्र करके कृषि योजनाओं को लागू करने में कई तरह की अनदेखी की गई. जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार आरोपी ने कई करोड़ की अवैध कमीशन को नगद और अपने रिश्तेदारों के बैंक खातों में प्राप्त किया है.

ईओडब्ल्यू एसीबी को डिजिटल सबूत भी मिले

EOW एसीबी की जांच के दौरान वित्तीय लेनदेन और डिजिटल साक्ष्य की बारीकी से जांच की गई. जांच में आरोपी की संलिप्तता पाई गई. इसी के आधार पर गुरुवार को विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए आरोपी सतपाल छाबड़ा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया. जिसके बाद कोर्ट से 25 फरवरी तक ईओडब्ल्यू और एसीबी को रिमांड मिली है.

छत्तीसगढ़ में स्कूल नहीं शराब दुकान खुलवा रही साय सरकार: दीपक बैज

बीजापुर में बड़ी साजिश नाकाम, नक्सलियों के लगाए 10-10 किलो वजनी 2 IED मिले, ब्लास्ट कर किया गया निष्क्रिय