ETV Bharat / state

पत्नी लगाती रही पुलिस से गुहार, पति की हो गई निर्मम हत्या, गुस्साए लोगों ने की फांसी की मांग

बोकारो में अपहरण और हत्या के बाद लोगों में काफी आक्रोश है. लोग आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

CONTRACT WORKER MURDERED IN BOKARO
हत्या के विरोध में नारे लगाते लोग (ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : December 16, 2025 at 2:26 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बोकारो: जिले के सेक्टर 9 स्थित हरला थाना अंतर्गत बहुचर्चित अपहरण मामले में अपहृत का शव मिलने और आरोपी की गिरफ्तारी के बाद बोकारो में लोगों का आक्रोश देखा जा रहा है. लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए बोकारो-रांची मुख्य मार्ग के नया मोड़ को जाम कर दिया है. सैकड़ों की संख्या में लोगों ने आरोपी विनोद खोपड़ी के द्वारा सेल की जमीन पर अवैध ऑफिस बनाकर गुंडाराज चलाने का आरोप लगाया है. जिसको ध्वस्त करने की मांग की.

आक्रोशित लोगों ने की फांसी की मांग

विनोद खोपड़ी के ऊपर पिछले सप्ताह हरला थाना अंतर्गत रहने वाले ठेका कर्मी जयंत सिंह का अपहरण का आरोप लगा था. जिसके पांच दिन बाद जयंत सिंह का शव गिरिडीह से आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने बरामद किया है. वहीं लोगों का कहना है कि जयंत सिंह की बेरहमी से हत्या की गई है. इसके लिए न्यायालय आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दे. आक्रोशित लोगों ने कहा कि आरोपी विनोद खोपड़ी सेल की कई एकड़ जमीन पर गैर कानूनी तरीके से कब्जा किए हुए है. जिसपर स्वीमिंग पुल, कार्यालय बनाया हुआ है. लोगों ने कहा कि ऐसे जघन्य अपराधी को फांसी के सिवा कुछ नहीं होना चाहिए.

हत्या को लेकर जानकारी देते ग्रामीण (ईटीवी भारत)

क्या है पूरा मामला

11 दिसंबर को हरला थाना में एक महिला के द्वारा अपने पति के अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था. जिसमें मुख्य आरोपी विनोद खोपड़ी को बनाया गया था. महिला द्वारा आरोप लगाया गया था कि विनोद खोपड़ी के द्वारा मेरे पति को धमकी मिल रही थी और उसी ने मेरे पति को किडनैप कर लिया है. पुलिस महिला के लिखित आवेदन के बाद कांड दर्ज कर अनुसंधान कर रही थी. पुलिस को पांच दिन बाद अपहृत जयंत सिंह का शव गिरिडीह जिला के पीरटांड़ थाना क्षेत्र जिलेबिया मोड़ जंगल से बरामद हुआ है.

गिरफ्तारी को लेकर जानकारी देते सिटी डीएसपी (ईटीवी भारत)

मामले को लेकर पुलिस ने बताया है कि मुख्य आरोपी विनोद खोपड़ी सहित अन्य पांच लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है. वहीं आरोपी विनोद खोपड़ी की पत्नी संजू देवी ने बताया कि 14 दिसंबर की रात 09.30 बजे पुलिस ओडिशा के भुनेश्वर से उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है.

ये भी पढ़ें: बोकारो में एयरफोर्स के शहीद जवान दीपक कुमार का अंतिम संस्कार, फायरिंग कर दी गई सलामी

भ्रष्टाचार के खिलाफ विस्थापितों ने बोकारो उपायुक्त की निकाली शव यात्रा, पुलिस ने रोका

अब झारखंड में तैयार होगी चेकर स्टील प्लेट, बोकारो स्टील प्लांट ने हासिल की बड़ी उपलब्धि