ETV Bharat / state

ऊर्जा मंत्री का जैसलमेर दौरा, बोले- हर गांव-ढाणी तक बिना रुकावट बिजली पहुंचाना है लक्ष्य

ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य हर गांव और ढाणी तक बिना रुकावट बिजली पहुंचाना है.

Energy Minister Hiralal Nagar
जैसलमेर दौरे के दौरान ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर (ETV Bharat Jaisalmer)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : January 7, 2026 at 5:04 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

जैसलमेर: राजस्थान सरकार के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जैसलमेर शहर और इसके पर्यटन स्थलों की आवश्यकताओं के अनुरूप ऊर्जा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाया जाए. उन्होंने जोर देकर कहा कि पर्यटन प्रधान शहर जैसलमेर में बिजली व्यवस्था मजबूत और सौंदर्यपूर्ण होनी चाहिए, ताकि पर्यटन स्थलों की मूल पहचान कायम रहे.

मंत्री नागर तीन दिवसीय दौरे पर जैसलमेर पहुंचे. अपने दौरे के दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर जैसलमेर की विद्युत व्यवस्था और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की. इस दौरान मंत्री नागर ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य हर गांव और ढाणी तक बिना रुकावट बिजली पहुंचाना है.

ऊर्जा मंत्री का जैसलमेर दौरा, सुनिए क्या कहा... (ETV Bharat Jaisalmer)

पढ़ें: ऊर्जा मंत्री नागर बोले- दो साल में सुधरा बिजली सप्लाई तंत्र, कांग्रेस के विधायक भी कर रहे प्रशंसा

उन्होंने कहा कि सौर व पवन ऊर्जा को बढ़ावा देकर राजस्थान को ऊर्जा उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है, जिससे बिजली कटौती में कमी आई है. आम नागरिकों, किसानों और उद्योगों को सस्ती व विश्वसनीय बिजली उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में ऊर्जा के क्षेत्र में राजस्थान को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है.

परिवार के साथ किया सैर सपाटा: इससे पहले उन्होंने जैसलमेर की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत का अवलोकन किया. ऊर्जा मंत्री नागर परिवार सहित पहले ऐतिहासिक गड़ीसर सरोवर पहुंचे, जहां उन्होंने झील का निरीक्षण किया और नौकायन का आनंद लिया. उन्होंने इस स्थल की प्रशंसा करते हुए कहा कि गड़ीसर सरोवर पूरे राजस्थान की पहचान है. इसके अलावा उन्होंने पटवों की हवेलियों सहित अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों का भी भ्रमण किया. इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अरुण पुरोहित भी मौजूद रहे, जिन्होंने मंत्री को शहर के पर्यटन महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी.