पटना में अपराधी का एनकाउंटर, पुलिस ने रामकृष्ण नगर लूटकांड के आरोपी के पैर में मारी गोली
रामकृष्णा नगर ज्वेलरी शॉप लूटकांड पटना पुलिस ने बेऊर थाना इलाके में एक अपराधी का एनकाउंटर किया है. पढ़ें

Published : April 22, 2026 at 10:37 AM IST
पटना: राजधानी पटना में बुधवार तड़के पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की. पुलिस ने एनकाउंटर में एक कुख्यात अपराधी को गोली मारकर घायल कर दिया. यह घटना बेऊर थाना क्षेत्र की है. जानकारी के अनुसार, सिपारा से सटे कृषि फार्म के पीछे स्थित आम के बगीचे में पुलिस टीम हथियार बरामद करने पहुंची थी. इसी दौरान आरोपी दिलीप कुमार ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. बचाव में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दिलीप कुमार के पैर में गोली लग गई.
रामकृष्ण नगर लूटकांड का आरोपी : पुलिस ने बताया कि, हाल ही में रामकृष्ण नगर इलाके में स्थित एक पुराने गैस गोदाम परिसर में ज्वेलरी शॉप में डकैती की घटना हुई थी. इस वारदात में दिलीप कुमार को मुख्य साजिशकर्ता बताया जा रहा है. पुलिस ने उसे पहले ही गिरफ्तार कर लिया था. पूछताछ के दौरान उसने कबूल किया था कि उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर वारदात में इस्तेमाल हथियार छिपा रखे हैं.
पटना, बिहार: रामकृष्णनगर थाना इलाके में पुलिस और एक अपराधी के बीच एनकाउंटर हुआ, जिसमें एक अपराधी घायल हो गया। यह एनकाउंटर कुछ दिन पहले इलाके में एक ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े हुई लूट के सिलसिले में पुलिस रेड के दौरान हुआ।
— IANS Hindi (@IANSKhabar) April 22, 2026
(घटनास्थल से विजुअल्स) pic.twitter.com/iSyXoTiIZu
हथियार बरामदगी की प्रक्रिया और फायरिंग: पटना के एसएसपी कार्तिकेय के. शर्मा के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने जानकारी दी थी कि सिपारा स्थित कृषि फार्म के पीछे बगीचे में हथियार छिपाए गए हैं. इस सूचना के आधार पर पुलिस की टीम आरोपी को साथ लेकर संबंधित स्थान पर पहुंची थी. बरामदगी की प्रक्रिया के दौरान वहां छिपे हुए हथियार से फायरिंग की स्थिति उत्पन्न हुई, जिसके बाद पुलिस द्वारा उसे नियंत्रित करने के लिए जवाबी कार्रवाई की गई.

"पुलिस ने संयमित और तत्परता से जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी. इसके बाद उसे तत्काल हिरासत में लेकर इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया. फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है." -कार्तिकेय के शर्मा, एसएसपी, पटना
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी: इस कांड में संलिप्त कुल 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही घटना में प्रयुक्त 01 पिस्टल, 01 देसी कट्टा, 03 जिंदा कारतूस एवं 01 गोली का खोखा बरामद किया गया है. शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी एवं अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है. साथ ही घटनास्थल से हथियार बरामदगी की प्रक्रिया भी जारी है.
#PatnaPolice की त्वरित कार्रवाई: ज्वैलरी दुकान डकैती कांड का उद्भेदन, पुलिस मुठभेड़ में 01 अपराधी घायल, घायल अपराधी सहित 04 अभियुक्त गिरफ्तार, हथियार बरामद।
— Patna Police (@PatnaPolice24x7) April 22, 2026
दिनांक 19.04.2026 को #रामकृष्णानगर थानांतर्गत स्थित एक ज्वैलरी दुकान में 02 मोटरसाइकिल पर सवार 05 अज्ञात अपराधियों द्वारा… pic.twitter.com/ljXZG8bEfq
ये भी पढ़ें:

