ETV Bharat / state

बिहार में कुख्यात का हाफ एनकाउंटर, 'ऑपरेशन लंगड़ा' के तहत पुलिस ताबड़तोड़ मार रही गोली

पटना पुलिस और कुख्यात अपराधियों के बीच एनकाउंटर का मामला सामने आया है. इस दौरान पुलिस ने एक अपराधी के पैर में गोली मारी है.

Encounter In Patna
पटना में एनकाउंटर (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : January 11, 2026 at 5:56 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना: बिहार पुलिस ऑपरेशन लंगड़ा के तहत ताबड़तोड़ अपराधियों के पैर में गोली मार रही है. रविवार को पटना पुलिस और बिहार एसटीएफ ने बाढ़ के अथमलगोला के धर्मपुर गांव में एक कुख्यात अपराधी के पैर में गोली मारकर लंगड़ा बना दिया.

प्रह्लाद कुमार को मारी गोली: गोली लगने के बाद प्रह्लाद कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे पुलिस ने इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया है. पुलिस के मुताबिक कुख्यात प्रह्लाद कुमार पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.

Encounter In Patna
पटना पुलिस और कुख्यात अपराधियों के बीच एनकाउंटर (ETV Bharat)

अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई: बिहार पुलिस के अनुसार राज्य में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है. हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट मामलों से संबंधित अपराधियों की गिरफ्तारी की जा रही है. इसी बीच ऐसा भी होता है कि अपराधियों की ओर से पुलिस पर फायरिंग कर दी जाती है. पुलिस आत्मसुरक्षा में अपराधियों के पैर में गोली मारती है.

धर्मवीर पासवान हत्याकांड का आरोपी: पटना पुलिस के अनुसार रविवार को सूचना मिली थी कि बाढ़ थाना के जलगोबिंद गांव में 3 जनवरी को घटित धर्मवीर पासवान हत्याकांड के आरोपी एक स्थान पर जुटे हैं. इसी सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस और एसटीएफ की ओर से संयुक्त छापेमारी की गयी.

एनकाउंटर में पैर में मारी गोली: जैसे ही पुलिस टीम पहुंची अपराधियों की ओर से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी गयी. पुलिस को भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग करनी पड़ी. पुलिस की फायरिंग में एक अपराधी प्रह्लाद कुमार के पैर में गोली लग गयी. गोली लगते ही मौके पर वह गिर गया. प्रह्लाद को गोली लगते ही अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए.

देसी पिस्तौल और गोली बरामद: गोली लगते ही पुलिस ने प्रह्लाद को अपने कब्जे में ले लिया. इस दौरान पुलिस ने घटनास्थल से एक देसी पिस्तौल और 6 गोली बरामद की है. इस कार्रवाई की पुष्टि एसडीपीओ आनंद कुमार ने की. बताया कि घायल अपराधी प्रह्लाद कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है.

Encounter In Patna
बरामद पिस्तौल और गोली (ETV Bharat)

"प्रह्लाद अपना गिरोह चलाता है. इसपर रंगादारी, हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं. बाढ़ थाना में दो केस दर्ज है, इसके अवावे अथमलगोला में एक केस दर्ज है. घर्मवीर पासवान हत्याकांड का मुख्य आरोपी है." -आनंद कुमार, एसडीपीओ

ये भी पढ़ें: