करनाल में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ , दो बदमाशों की टांग में लगी गोली, सोनीपत में की थी फायरिंग
हरियाणा के करनाल में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है जिसमें दो बदमाशों की टांग में गोली लगी है.

Published : March 3, 2026 at 8:39 PM IST
|Updated : March 3, 2026 at 8:54 PM IST
करनाल : हरियाणा के करनाल में कुराली गांव के पास STF की टीम और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है. जानकारी के अनुसार बदमाशों ने पहले STF टीम पर गोली चलाई , जवाबी कार्रवाई में एसटीएफ की टीम ने गोलियां चलाई थीं. पिछले दिनों सोनीपत में बदमाशों ने पहल न्यूट्रीशियन के शोरूम पर की फायरिंग की थी. दोनों घायल बदमाशों को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है. एसटीएफ और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है.
करनाल में मुठभेड़ : एसटीएफ डीएसपी अमन कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि एसटीएफ करनाल टीम को आज सूचना मिली थी कि दो शूटर कुराली रोड पर मौजूद हैं. दोनों शूटरों को पकड़ने के लिए एसटीएफ की टीम पहुंची थी. इस दौरान दोनों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की और दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लग गई. दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में लाया गया है, जहां दोनों की स्थिति ठीक है.
पिस्टल बरामद : डीएसपी अमन ने बताया कि दोनों बदमाशों के पास मौके से दो पिस्टल और एक बैग बरामद हुआ है. दोनों आरोपी दोदवा सोनीपत के रहने वाले हैं. इन्होंने पहल न्यूट्रिशन पर 27 फरवरी को फायरिंग की थी. पुलिसकर्मी बाल-बाल इस हमले में बचे हैं. डीएसपी ने कहा कि पकड़े गए दोनों बदमाशों का क्रिमिनल रिकॉर्ड है. इन्हीं बदमाशों ने फायरिंग करने के बाद एक वीडियो भी जारी किया था. पकड़े गए दोनों बदमाशों का नाम आशीष और कपिल है. इन बदमाशों के ऊपर पहले भी कई मामले दर्ज हैं.





हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App
ये भी पढ़ें : हरियाणा से संजय भाटिया बने राज्य सभा उम्मीदवार, बीजेपी ने जारी की लिस्ट
ये भी पढ़ें : होली 2026 पर अपनों को दीजिए बधाई, ये ख़ास संदेश भेजकर जीतिए दिल
ये भी पढ़ें : पंजाब यूनिवर्सिटी में जमकर मनाई गई होली, उमंग और उत्साह के बीच खूब उड़े रंग-गुलाल

